चैत्र नवरात्रि 6 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। प्रथम दिन से लेकर नवमी तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इन नौ दिनों आप अगर मां दुर्गा की विशेष कृपा अपने परिवार पर चाहते हैं तो आपको प्रत्येक दिन माता को अलग—अलग भोग लगाना चाहिए।  

ज्योतिषाचार्य पं. राजीव शर्मा बता रहे हैं कि नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन किस मिठाई, पकवान या वस्तु का भोग लगाने से हमें क्या फल मिलता है।  

1. नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करना चाहिए, इससे आरोग्य की प्राप्ति तथा शरीर निरोगी रहता है।

2. दूसरे दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं और घर के सभी सदस्यों को दें। इससे आयु में वृद्धि होती है।

3. तीसरे दिन दूध से बनी मिठाई का भोग मां को लगाकर ब्राह्यणों को दान दें, इससे दुःखों से मुक्ति के साथ-साथ परम आनन्द की प्राप्ति होती है।

4. चौथे दिन मां को मालपुए का भोग लगाकर मन्दिर में ब्राह्यणों को दान देने से बुद्धि का विकास होता है एवं निर्णय शक्ति बढ़ती है।

5. पांचवे दिन माता रानी को केले का नैवेद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है।

6. छठे दिन दुर्गा मां को शहद का भोग लगाने से आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है।

7. सातवें दिन माता को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने के बाद ब्राह्यणों को दान देने से आकस्मिक संकटो से रक्षा होती है।

8. आठवें दिन दुर्गा मां को नारियल का भोग लगाने से सन्तान संबंधी परेशानियों से छूटकारा मिलता है।

9. नवमी के दिन माता रानी को तिल का भोग लगाने से अनहोनी की आशंका खत्म होती है।

चैत्र नवरात्रि 2019: कलश स्थापना, व्रत विधान, पूजा, कन्या पूजन, विसर्जन की संपूर्ण विधि

चैत्र मास के व्रत एवं त्योहार: जानें कब से शुरू हो रही है नवरात्रि और कब है राम नवमी