नीली आंखों वाले चायवाले का सच

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रहने वाले अरशद खान एक चायवाले थे। एक दिन किसी ने उनकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, फिर क्या एक रात में ही अरशद की जिंदगी बदल गई थी। अरशद को उनके खूबसूरत लुक की वजह से काफी पसंद किया गया। खासतौर पर उनकी नीली आंखें लड़कियों को खूब भाईं। इंटरनेट पर पॉपुलैरिटी मिलते ही अरशद को शादी के प्रस्ताव आने लगे। लेकिन अब एक बार फिर वह चर्चा में आएं। इस बार अरशद का लुक नहीं उनकी नागरिकता पर सवाल खड़े हो गए।

जिस पाकिस्‍तानी चायवाले पर मरती थीं लड़कियां उसका झूठ पकड़ा गया

पकड़ा गया झूठ

रिपोर्ट की मानें, तो अरशद खान ने एक बड़ा सच छुपाया। दरअसल वह पाकिस्तानी नहीं अफगानी हैं। बताया जा रहा है कि वह अवैध तरीके से पाकिस्तान में रह रहे हैं, जबकि असल में उनकी नागरिकता अफगानिस्तान की है। पाकिस्तानी संस्था एनएडीआरए (नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अर्थॉरिटी) ने इस बात की पुष्टि भी की है। इस झूठ से पर्दा तब उठा, जब अरशद अपना पासपोर्ट बनवाने एनएडीआरए पहुंचे। वहां जांच-पड़ताल में सामने आया कि अरशद पाकिस्तान के नागरिक नहीं हैं। उसने फर्जी तरीके से वोटर आईडी कार्ड बनवाया था।

जिस पाकिस्‍तानी चायवाले पर मरती थीं लड़कियां उसका झूठ पकड़ा गया

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk