- डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स में हासिल किया दोहरा खिताब

- बॉयज राजेश, हीरा और सुशील दो-दो स्पर्धा में फ‌र्स्ट प्लेस मिला

VARANASI: डिस्ट्रिक्ट लेवल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चांदनी यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को उन्होंने दो इवेंट में फ‌र्स्ट प्लेस हासिल किया। क्00 मी। और ख्00 मी। रेस में सभी को पीछे छोड़ते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। वहीं बॉयज में राजेश, हीरा और सुशील ने दो-दो स्पर्धा में बाजी में मारी।

सबको पीछे छोड़ा

सिगरा स्टेडियम में रीजल स्पो‌र्ट्स ऑफिस के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के ग‌र्ल्स क्00मी। रेस में चांदनी ने क्ब्.ख् सेंकेड लेकर पहला स्थान हासिल किया। ख्00मी। रेस में भी वह सबसे आगे रहीं। ब्00मी। में सीमा पाल, 800मी। में प्रियंका यादव ने बाजी मारी। क्भ्00मी। में रीना पटेल, फ्000मी। में प्रियंका ने सबको पीछे छोड़ा। क्00मी। हर्डल में अंशिका यादव, लांग जम्प में सुमन प्रजापति जीतीं। डिस्कस थ्रो में करिश्मा बिंद, शॉटपुट में शाम्भवी राय ने करिश्मा दिखाया और जीत हासिल की। जेवलिन थ्रो में अलका सिंह प्रथम रही।

खूब लगाई दौड़

बॉयज ग्रुप के क्00मी। और ख्00मी। रेस में राजेश कुमार का दबदबा रहा। उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए फ‌र्स्ट प्लेस हासिल किया। हीरा पाल ने ब्00मीं। और 800 मीटर रेस में बाजी मारी। सुशील कुमार ने शॉटपुट और डिस्कस में जीत हासिल की। जेवलिन थ्रो में प्रफुल्ल सिंह जीते। क्भ्00मी। में आशीष यादव, भ्000मी। में चंद्रदेव ने जीत हासिल की। क्00मी। हर्डल में सुरेश कुमार जीते। सुनील यादव ने हाई जम्प और प्रमोद कुमार ने लांग जम्प का खिताब अपने नाम किया। एक समारोह के तहत विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। चीफ गेस्ट लक्ष्मण अवार्डी रमेश कुमार रहे। इस दौरान इंटरनेशनल एथलीट रानी यादव, प्रभारी आरएसओ एसएस मिश्र, दिनेश जायसवाल, रामअवध यादव, विनोद जायसवाल, विवेक कुमार, विनोद कुमार और चंद्रभान यादव आदि मौजूद रहे।