RANCHI: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में लूट व आ‌र्म्स एक्ट में फरार शातिर अपराधी विकेश महली को लोहरदगा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। लोहरदगा एसपी कार्तिक एस। ने बताया कि रांची जेल में बंद कुख्यात संजय महली का विकेश सहयोगी है, जो लोहरदगा के नारी-नवाडीह गांव का रहने वाला है। वह जिले से बाहर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है। रांची जिले के चान्हो थाना में लूट एवं डकैती की योजना बनाते हथियार के साथ पकड़ गए अपराधियों में विकेश भी शामिल था, जो फरार हो गया था। इसकी तलाश चान्हो पुलिस को थी।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र के नारी-नवाडीह गांव निवासी रामा महली के अपराधी पुत्र विकेश महली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अर¨वद कुमार वर्मा की अगुवाई में सदर अंचल के इंस्पेक्टर सह थानेदार जीपीएन चौधरी ने विकेश महली को शहर के मैना बगीचा हरमू रोड के समीप से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लोहरदगा पुलिस विकेश महली का आपराधिक रिकार्ड खंगालने के साथ उसके खिलाफ जिले के किसी कांड में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।