शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की वर्षा होती है, इसलिए ऐसा माना गया है वे लोग जो आर्थिक तंगी का सामना कर रहे होते हैं, उन्हें शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का जरूर पूजन करना चाहिए।

इस दिन व्रत रखने का भी प्रावधान है। अक्सर धन की समस्या को लेकर लोग परेशान रहते हैं और जीवन में आर्थिक तंगी होने के कारण उन्हें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग धन कमाने के लिए छल-कपट भी करते हैं, जो पाप है। लेकिन इन सबसे बचना है और धन के मामले में अपनी किस्मत मजबूत करनी है, तो शुक्रवार के दिन नीचे बताए गए मंत्र का अवश्य जाप करें।

माता लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। यह एक प्रकार का शास्त्रीय उपाय है, जिससे हमेशा शुभ ही शुभ होता है।

जानिए मंत्र के बारे में-

शुक्रवार को करते हैं इस एक मंत्र का जाप,तो बदल सकती है आपकी किस्मत

ॐ श्रीं श्रीये नम:

इस मंत्र का 108 बार जाप करें। ध्यान रहे कि जाप शुरू करने से पहले स्नान अवश्य कर लेना चाहिए व इस मंत्र का जाप पूजा स्थल पर बैठकर ही करना चाहिए।

कन्या भोज कराएं

शुक्रवार को करते हैं इस एक मंत्र का जाप,तो बदल सकती है आपकी किस्मत

अपनी पूजा समाप्त करने के पश्चात 7 वर्ष से छोटी कन्याओं को भोजन करवाना चाहिए। उसमें खीर को अवश्य शामिल करना चाहिए। माना जाता है कि प्रत्येक शुक्रवार ऐसा करने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। इस मंत्र का जाप निरंतर करते रहने से मां लक्ष्मी की कृपा अवश्य होती है। यदि आप इस शुक्रवार इस मंत्र का जाप करने से चूक गए हैं, तो इसे अगले शुक्रवार की सुबह से अमल में ला सकते हैं।

-ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

 

राशिनुसार शुक्रवार को ऐसे करें महालक्ष्मी की पूजा, कभी खाली नहीं रहेगी तिजोरी

अगर चाहते हैं धन अपार तो बुधवार को करें ये 6 उपाय, मां लक्ष्मी की होगी कृपा