RANCHI: छठ पर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा ने सभी जिलों के डीसी और एसपी को अलर्ट किया है। सुरक्षा से संबंधित कई बिंदुओं पर निर्देश भी दिए गए हैं। ताकि छठ पर्व के दौरान कोई तनाव, दुर्घटना या अनहोनी न हो। घटना होने पर तत्काल उसपर रोक लगाई जा सके। इस संबंध में डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया है।

सुरक्षा से संबंधित प्रमुख निर्देश

-उपद्रवी तत्वों को चिन्हित करते हुए संवेदनशील इलाको में पुलिस बल की तैनाती। छठ के दिन और रात में सघन गश्ती सुनिश्चित करें।

-राजधानी के छह थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके के 24 हॉट स्पॉट चिह्नित कर 13 और 14 नवंबर को एसएसपी अनीश गुप्ता ने तीन शिफ्ट में बाइक से विशेष गश्ती की व्यवस्था की है।

-स्थानीय थाना द्वारा छठ घाट पर मौजूद पूजा समिति के माध्यम से आतिशबाजी नहीं करने का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

-छठ घाट जहां श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती और तालाब गहरा हैं, वहां तैनात जवानों को टायर का ट्यूब दिया जाएगा, ताकि डूबने पर तत्काल बचाया जा सके। छठ घाट पर गोताखोर और नौका की भी व्यवस्था की जाएगी।

-राजधानी में 43 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से राजधानी को चार जोन में बांटा गया है। चार जोनल मजिस्ट्रेट व चार पुलिस पदाधिकारियों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रत्येक जोन में 4- 6 थाना क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

-16 थाना क्षेत्रों में लगभग 60 छठ तालाबों व घाटों के लिए 34 स्टैटिक दंडाधिकारी व 60 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। छह तालाबों के लिए क्यूआरटी को तैनात किया गया है। पांच दंडाधिकारी व छह पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घाटों पर लाइट की व्यवस्था, सफ ाई की समुचित व्यवस्था व गहरे तालाबों में बोट की व्यवस्था की गई है।

- जिला प्रशासन द्वारा 15 मागरें को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। इनमें लगभग 15 पुलिस पदाधिकारियों की विशेष तौर पर प्रतिनियुक्ति की गई है। इन मागरें पर गश्ती के लिए 48 बाइक दस्ता भी होगा।

वर्जन

रांची को चार जोन में बांटते हुए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। साथ ही जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं। त्योहार को पूरे हर्षोल्लास से मनाएं।

राय महिमापत रे, डीसी, रांची

सूर्यदेव की अराधना का यह महापर्व पूरी शांति और चौकसी के साथ मनाया जा रहा है। पुलिस शहरवासियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। चेकप्वाइंट व बैरकेडिंग की गई है। सभी लोग शांति और सहभागिता के साथ पर्व मनाने का प्रयास करें।

अनीश गुप्ता, एसएसपी, रांची

----

हेल्पलाइन नंबर

उपायुक्त रांची : 9431708333

एसएसपी रांची : 9431706136

सिटी एसपी रांची : 9431706137

ग्रामीण एसपी रांची : 9431706138

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर : 9431101954

एसडीओ रांची : 9431701700

--