lucknow@inext.co.in

LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुग्रीव किला, अयोध्या के जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बह्मलीन स्वामी जी के शिष्य स्वामी विश्वेश प्रपन्नाचार्य से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। अपने शोक संदेश में योगी ने कहा कि स्वामी रामानुजाचार्य के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।

सीएम योगी ने जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निधन पर जताया दुख

विद्यार्थियों की शिक्षा में उनकी विशेष रुचि थी

वह एक वरिष्ठ धर्माचार्य एवं प्रकाण्ड विद्वान थे। उन्होंने विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। संत सेवा, गौ सेवा, संस्कृत भाषा के उन्नयन तथा विद्यार्थियों की शिक्षा में उनकी विशेष रुचि थी।

पीएम मोदी और सीएम योगी ने पहली ईट के साथ रखी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की नींव

National News inextlive from India News Desk