lucknow@inext.co.in
LUCKNOW: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले कि मैं तो पुलिस में 33 फीसद महिलाओं को भर्ती करना चाहता था, पर 20 फीसद भी मुश्किल से मिल रही हैं। हमसे पूछा गया कि पुलिस में इतनी संख्या में महिलाओं को क्यों चाहते हैं? मैंने कहा कि वे गुंडों को ठीक से पीटेंगी। बोले कि पुलिस की 50 हजार और बेसिक शिक्षा में 68,500 हजार भर्तियां होने वाली है। मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक महिलाएं आवेदन करें। इसी तरह प्रदेश के 1.60 लाख बूथों में अगर मोर्चा पांच-पांच महिलाओं को तैयार करे तो यह संख्या करीब आठ लाख होगी। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। कहा कि महिलाओं को रणचंदी बनकर मैदान में उतरना होगा ताकि समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

नारी शक्ति में अदम्य साहस
कार्यसमिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि महिलाओं ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति में निर्णय लेने की क्षमता किसी से कम नहीं होती उनमें अदम्य साहस व नेतृत्व की क्षमता होती है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव चिंतित है। उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण की विपक्षी आलोचना करते थे पर आज देश इस मूलभूत जरूरतों को पूर्ति के लिए भाजपा को सराहने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को इटैलियन टोंटी और मायावती को अपने बंगले से प्यार था, पर मोदी और योगी को सिर्फ जनता से प्यार है।




भाजपा की जीत की इबारत
वहीं पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बूथ समिति में भी होगी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ही घरों के अंदर जाकर मातृशक्ति से संवाद कर सकती है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि महिला मोर्चा लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत की इबारत लिखेगा। कार्यसमिति में प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, सांसद रेखा वर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया एवं अभिलाषा गुप्ता नंदी, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, अनुपमा जायसवाल, स्वाति सिंह आदि मौजूद रहीं।

यूपी पुलिस में 5 हजार दारोगा भर्ती करने की तैयारी

इंस्पेक्टर बनने से पहले करना होगा ये काम, सस्ती किताबों व यूरिया पर भी लिए गए ये फैसले

National News inextlive from India News Desk