सुबह दस बजे पहुंच जाएंगे और शाम साढे़ छह बजे तक रुकेंगे मुख्यमंत्री
agra@inext.co.in
AGRA : बेशक आगरा उत्तर प्रदेश की राजधानी नहीं है। लेकिन प्रदेश की सरकार करीब साढे़ आठ घंटे तक आगरा से ही चलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्री आगरा में होंगे। मुख्यमंत्री सुबह दस बजे आगरा पहुंच जाएंगे और शाम करीब साढे छह बजे तक आगरा में ही रहेंगे। इसके बाद वे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की करेंगे अगवानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगवानी करेंगे। इसके बाद वे होटल उत्कर्ष विला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही सभी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। होटल उत्सर्ष विला से सूरसदन पहुंचेंगे। यहां पर वे प्रबुद्धजनों के कार्यक्रम में सिरकत करेंगे। यहां से वे करीब साढे़ छह बजे खेरिया हवाई अडडे के लिए रवाना होंगे। यहां से वे राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी रहेंगे मौजूद
इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।