- देर रात मासूम ने दम तोड़ दिया, पोस्टमार्टम हाउस भेजा शव

आगरा। आखिर क्या कारण था? निर्दयी पेरेंट्स अपने कुछ माह के बच्चे को डॉक्टरों के सुपुर्द कर बहाने से निकल गए। क्या इसके पीछे उसकी गरीबी थी या कोई और कारण? यह तो नहीं पता, लेकिन डॉक्टरों के लाख प्रयासों के बावजूद मासूम को बचाया न जा सका।

26 जनवरी को लाए थे अस्पताल

पुलिस के मुताबिक एक महिला अपने बच्चे को लेकर 26 जनवरी को एसएन के बाल रोग विभाग पहुंची थी। बच्चे को प्रिमेच्योर होने के चलते सांस लेने में दिक्कत थी। बच्चा करीब सात-आठ माह का था। डॉक्टर ने बच्चे का उपचार शुरू करने के साथ ही पेरेंट्स से इमरजेंसी से फाइल बनवाकर लाने के लिए कहा। पिता फाइल बनवाने चला गया। बच्चे की मां भी उस दौरान बहाना बनाकर निकल गई। डॉक्टर देर रात तक उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं लौटे।

डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज

उपचार के बाद भी बच्चे की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। रात करीब तीन बजे के करीब बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद भी डॉक्टर 27 को परिजनों का इंतजार करते रहे। अंत में पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस के मुताबिक फाइल पर बच्चे की मां का नाम अफसाना परवीन लिखवाया गया था।