सामान लेने जा रहा था लड़का

घटना मंडे सुबह की है। सरस्वती विहार एरिया के रहने वाले समीद का करीब सात साल का बेटा सामान लेेने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में नाली के किनारे बिछी अंडर ग्राउंड पावर लाइन की वजह से करंट की चपेट में आ गया। घटना के टाइम आसपास लोग मौजूद थे। बच्चे की चीख निकली तो दौड़कर आ गए। बच्चे को करंट की चपेट से बचा लिया। लेकिन फिर भी बच्चे करंट की चपेट से झुलस गया। जिस एरिया में बच्चा करंट की चपेट में आया था। उसी एरिया में संडे को खच्चर की करंट से मौत हो गयी थी। इस घटना से पहले से ही लोग टोरेंट पावर से खफा थे।

      मंडे सुबह बच्चा चपेट में आ गया तो आक्रोश और भी बढ़ गया। नतीजा करंट फैलने की सिचुएशन को ठीक करने जब टोरेंट की टीम पहुंची तो क्षेत्रीय नेता गोविंद चाहर के नेतृत्व में प?िलक ने टीम को बंधक बना लिया। पांच हजार रुपए जुर्माना के देने के बाद ही प?िलक ने टीम को मुक्त किया और काम स्टार्ट होने दिया। टोरेंट के अंगेस्ट हुए इस विरोध प्रदर्शन में राहुल चौधरी, डॉ। अनिल गुप्ता, सचिन चौधरी, सुशील गुप्ता, श्रीकृष्ण आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।