- मित्रमंडल कॉलोनी की घटना, भाइयों के साथ खेल रही थी, उसी दौरान हुआ हादसा

- पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकाली गई, पर बचाई ना जा सकी

- 140 फीट के बोरवेल में 17 फीट पर जा फंसी थी मासूम बबीता

PATNA : मित्रमंडल कॉलोनी में बोरवेल में गिरने से पांच साल की मासूम बच्ची बबीता की मौत हो गई। दो भाइयों के साथ खेलते खेलते वह बोलवेल में सुबह 8.ब्भ् बजे गिर पड़ी, और क्7 फीट अंदर फंस गई। बोरवेल की गोलाई सवा फीट थी। पांच घंटे की मशक्कत के बाद जब उसे निकाला गया तो उसकी हालत खराब हो चुकी थी। उसे पीएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स की मानें तो वह पहले ही मर चुकी थी। ऐसे में बबीता की मौत ने एक साथ कई पोल खोल दिया। इसकी खबर घर वालों को उसके साथ खेल रहे बड़े भाई अंजय (क्0) ने दी। इसके बाद तो अफरातफरी मच गई। तुरंत प्रशासन को भी खबर दी गयी और थोड़ी देर में ही प्रशासन से लोग पहुंचे। डीएम अभय कुमार सिंह और एसएसपी विकास वैभव भी घटनास्थल पर पहुंच गये। जेसीबी मशीन से बोरवेल के चारों ओर खुदाई की जाने लगी।

तीन दिन पहले ही आये थे

रोसालपुर जम्दाहा, हाजीपुर के रहने वाले जितेन्द्र पासवान की बेटी बबीता सुबह में अपने भाई अंजय और पंकज (फ्) के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह बोरवेल की ओर चली गई। उसके गिरते ही अंजय ने दौड़कर अपनी मां मीरा देवी को सूचना दी। मित्रमंडल कॉलोनी में ही वे लोग तीन दिन पहले बृजनंदन प्रसाद सिंह के घर में किराये पर रहने आये थे। जितेन्द्र ड्राइवर का काम करता है। बच्ची जिस बोरवेल के प्लॉट में गिरी वह कल्याण सिंह नाम के व्यक्ति का है। मित्रमंडल कॉलोनी में ही वे किराये के मकान में रहकर अपना घर बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन बाद ही भूमि पूजन होने वाला था। चार दिन पहले ही इसके लिए बोरिंग का काम किया गया था।

- बोरवेल में क्7 फीट अंदर लड़की फंस गई थी

- क्ब्0 फीट तक बोरवेल की गहराई थी

-क्.ख्भ् फीट डायमीटर के बोरवेल में गिरी

टाइम लाइन

- 8.ब्भ् बजे बच्ची बोरवेल में गिरी

- 9.ख्0 बजे प्रशासन को खबर दी गई

- 9.फ्0 बजे जेसीबी मशीन भी पहुंच गई

- क्ख्.ब्क् बजे डीएम और एसएसपी पहुंचे

- क्.07 बजे एसडीआरएफ की टीम पहुंची

- क्.ब्भ् बजे बच्ची को निकाल लिया गया

- ख्.फ्भ् बजे डॉक्टर्स ने पीएमसीएच मे मृत घोषित किया