- यमुना में नहाने गए दो दोस्त डूबे, मौत

आगरा। थाना सिकन्दरा के कैलाश मोड़ पर शनिवार को यमुना में डूब कर दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस रातभर उन्हें तलाशती रही। रविवार को दोनों के शव बल्देव थाना क्षेत्र यमुना में पड़े मिले। गोताखोरों की मदद से पुलिस और परिजनों ने 16 घंटे बाद शवों को बरामद किया।

यमुना में नहाने गए थे दोस्त

थाना शाहगंज के रामनगर पुलिया निवासी 12 वर्षीय करन और शिवा शनिवार दोपहर सिकंदरा, कैलाश मोड़ स्थित यमुना में नहाने गए थे। नदी में नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। उनके साथ में एक दोस्त और गया था। उसने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने बालकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। तीसरे दोस्त ने दोनों के डूबने की सूचना परिजनों को घर पहुंचकर दी।

दूसरे दिन मिले शव

बड़ी संख्या में लोग यमुना किनारे पहुंच गए। निजी गोताखोर बुलाए और शव तलाश करवाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी परिजनों के साथ बच्चों की तलाश की। रात होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। रविवार सुबह फिर से पुलिस और परिजन पहुंच गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बल्देव थाना क्षेत्र यमुना में मिल गए।

इकलौते बेटे की मौत से सदमे में मां

शिवा के पिता की मौत उसके बचपन में हो गई थी। शिवा मां का इकलौता सहारा था। बेटे के शव को देख कर मां हालत बिगड़ गई। रो-रोकर उसका बुरा हाल था।