-संजय वन पहुंचकर स्कूली बच्चों ने चिडि़यों का देखा

-संजय वन में हैं करीब 32 प्रजाति की चिडि़या

Meerut : शुक्रवार सुबह आमतौर पर शांत रहने वाले संजय वन में चहल-पहल थी। स्कूली बच्चे गुलाबी सर्दी के बीच वन की पगडंडियों पर चिडि़या को तलाश रहे थे। मौका था बर्ड वाचिंग कार्यक्रम का। डीएफओ अदिति शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 13 स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया।

चहक उठे परिंदे

संजय वन में स्कूली बच्चों के शोर से परिंदे भी चहक उठे। अचानक होने वाली गतिविधियों से वन में मौजूद पक्षी और जानवर सुरक्षित स्थान में छिप गए। बता दें कि संजय वन में चिडि़या की 32 प्रजातियों के 582 चिडि़ओं को देखा गया। आर्मी पब्लिक स्कूल, जीटीबी पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों और राजकीय बालगृह आदि स्थानों से आए करीब 435 बच्चों और 131 लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

जनपदभर में हुआ आयोजन

सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा संजय वन के अलावा गगोल, हस्तिनापुर रेंज, सरधना में मुख्य गंगा न नहर पर बर्ड वाचिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। संजय वन में बर्ड विशेषज्ञ जीएस खुशारिया, संजीव यादव, शाहनवाज डब्ल्यूडब्ल्यूएफ एक्सपर्ट, राज सिंह आदि समेत विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।