GORAKHPUR: पं। जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के पहले पीएम थे, बल्कि वे एक सच्चे राष्ट्रभक्त, महान विचारक और स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे। उन्हें बच्चों से अथाह पे्रम था, बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। यह बात जंगल धूसड़ स्थित एमपीपीजी कॉलेज में पं। नेहरू की बर्थडे एनिवर्सरी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राचीन इतिहास के प्रवक्ता सुबोध मिश्र ने कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ। अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि स्वंतत्रता प्राप्ति के पश्चात विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने भारत को कुशल नेतृत्व प्रदान करते हुए भारत को विकास के पथ अग्रसर करने का जीवनपर्यन्त प्रयास किया। इसी क्रम में मधूसूदन दास डिग्री कॉलेज में बाल दिवस के मौके पर स्पोटर्स डे का आयोजन किया गया। चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ मां सरस्वती का पूजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। इसके बाद लड़कियों ने रंगोली और दौड़ प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ। प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सभी विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया। सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के नेहरू स्टडी सेंटर में चाचा नेहरू का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर सोश्योलॉजी डिपार्टमेंट के प्रवक्ता डॉ। संजीव श्रीवास्तव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया और स्टूडेंट्स को संबोधित किया। इस मौके पर नेहरू स्टडी सेंटर के प्रभारी डॉ। एमएम खान समेत तमाम टीचर्स और स्टूडेंट्स मौजूद रहे।