- संतोष नगर की रोड बनाएगा नगर निगम

- इंडस्ट्रियल एरिया की सुरक्षा व्यवस्था की जाए दुरूस्त

GORAKHPUR: जिले में लगे इंडस्ट्री की चिमनियों की जांच की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारी अपनी तैयारी कर लें और जितने भी इंडस्ट्री हैं उनका औचक निरीक्षण किया जाए। इसके साथ ही साथ जिले में पिछड़ रहे इंडस्ट्रियल एरिया को अधिक से अधिक विकसित, उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता से और शासन की मंशा को सफल बनाने की तैयारी की जाए। यह आदेश सैटर्डे को डीएम रंजन कुमार ने जिला उद्योग बंधुओं की बैठक में दी। बैठक में डीएम ने जिले के इंडस्ट्रियलिस्ट्स की भी बातें सुनी और उनकी समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। बैठक में गीडा कार्यपालक अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी सुरेश तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश पाल और एसपीआरए ब्रजेश सिंह सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

तत्काल एनओसी का आदेश

बैठक में एक साल से टूटी लच्छीपुर वार्ड के संतोष नगर कॉलोनी के रोड का भी मुद्दा उठा। जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने के कारण सड़क टूट गई थी, जिसको बनवाने के लिए नगर निगम को दर्जनों बार कंप्लेन किया गया है, लेकिन रोड नहीं बनी। जिस पर डीएम ने आदेश दिया कि नगर निगम जल्द से जल्द रोड की मरम्मत करे। गीडा में अग्निशमन द्वारा एनओसी न देने के संबंध में डीएम ने तत्काल एनओसी देने का आदेश दिया। श्रम विभाग को आदेश दिया कि निर्माण श्रमिकों को विशेष रूप से बोर्ड द्वारा संचालित सभी योजनाओं को लागू किया जाए। इंडस्ट्रियल एरिया के सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए। चंदा पेट्रोल पंप के पास पुलिस चौकी की जमीन पर कब्जे को तत्काल हटाया जाए और वहां पुलिस चौकी बनाई जाए। नगर निगम को विशेष रूप से अपने सीमा के अंदर पड़ने वाले इंडस्ट्रियल एरिया के विकास के लिए विशेष फंड की व्यवस्था की जाए।