वांग होंग्ताओ को सम्मानित
चीन अपने देश में अक्सर ही कुछ न कुछ नया करता रहता है। ऐसे में अब हाल ही में कए बार फिर छा गया है। उसने अपने यहां तियानजिन शहर में 117 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कराया है। इस बिल्िडिंग का नाम गोल्डिन फाइनेंस 117 दिया गया है। यह अभी हाल में 8 सितंबर को दुनिया की ऊंची इमारतों की सूची में शामिल की गई है। जिसमें इस गोल्डिन फाइनेंस 117 को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इमारत का दर्जा प्राप्त हुआ है। अभी हाल ही में इसके लिए जनरल कंस्ट्रक्शन कंपनी के जनरल मैनेजर वांग होंग्ताओ को सम्मानित किया गया है। उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया। वहीं सूत्रों की माने तो पहले इस बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा फिंस की तरह बनाने का प्लान था, लेकिन बाद में यह प्लान बदल गया।

चीन में हुआ दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत गोल्डिन फाइनेंस 117 का निर्माण

चीन का शंघाई टॉवर था

जिससे अब इसे फिंस की तरह नहीं इसे डायमंड शेप में बनाया जा रहा है। इसकी कुल ऊंचाई 596.5 मीटर है। अभी तक दुनिया की सबसे ऊंची दूसरी इमारतों में चीन का शंघाई टॉवर था। उसकी ऊंचाई 494 मीटर थी, लेकिन अब यह पीछे छूट गया है। सबसे खास बात है कि दुबई में बना बुर्ज खलीफा जहां 2,723 हैं। वहीं चीन में बना गोल्डिन फाइनेंस 117 इमारत 1,957 ऊंचा हैं। चीन की इस इमारत में काफी बड़े बंगले, होटल और कारपोरेट सेक्टर्स के ऑफिसेज खोले जाने का प्लान है। इसके अलावा इस बिल्डिंग में एक मॉल भी बनाया जाएगा। इस बिल्डिंग को बिल्कुल सीधा छड़ीनुमा आकार दिया गया है। इसके ऊपर कंक्रीट बनाने के लिए दुनिया के बससे ऊंचे 621 मीटर ऊंचे पंप का उपयोग किया गया है।

Hindi News from World News Desk

Courtesy by Mail Online

International News inextlive from World News Desk