सड़क पर घसीटा गया दूल्हा
चीन की सड़क पर बीते दिनों एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां एक दुल्हन अपने होने वाले पति को सड़क पर घसीटती दिखी। यह लड़की पूरी तरह से दुल्हन के लिबास में थी और लड़का पैंट-शर्ट पहने था। बताते हैं कि इन दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन लड़का अपनी ही शादी में नहीं पहुंचा था, जिससे नाराज दुल्हन ने उसके साथ ऐसा बर्ताव किया।

 



क्या थी यह वजह

आस-पास से गुजर रहे लोग यह नजारा देख सकते में आ गए। जब तक किसी को समझ आता दोनो वहां से चले गए। इस घटना की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही हैं। दुल्हन ने लड़के के हाथ में चेन बांधी और फिर उसे खींचने लगी। अभी ये साफ नहीं है कि मामला कहां का है और लड़का अपनी शादी में क्यों नहीं पहुंचा था। कुछ लोग इसे सच्ची घटना मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि ये कपल एक्टिंग कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये एक्टर्स थे, जो किसी चीज को प्रमोट करने के लिए एक्टिंग कर रहे थे।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk