JAMSHEDPUR: भगवान चित्रगुप्त की पूजा ख्क् अक्टूबर को धूमधाम के साथ की जाएगी। इस बार भी पूरे शहर में क्9 (मंडलों) स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा बनाकर चित्रांश परिवार पूजा-अर्चना करेंगे। कायस्थ परिवार के लोग इस दिन अपने-अपने घरों में भी कागज, कलम व दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से अपनी खुशहाली की कामना करते हैं। वहीं दूसरे दिन चित्रगुप्त प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इस बार ख्क् अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा होगी वहीं उसके दूसरे दिन ख्ख् अक्टूबर को सभी प्रतिमाओं का विसर्जन संयुक्त रूप से मानगो पुल में किया जाएगा।

निकलेगा विशाल जुलूस

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अनुप रंजन ने बताया है कि ख्ख् अक्टूबर को साकची से विसर्जन जुलूस निकलेगा। उस दिन शहर के सभी क्9 मंडलों में होने वाली पूजा कमेटियों के सदस्य सायं चार बजे तक साकची एडीएल हॉल के पास पहुंचेंगे जहां से विशाल जुलूस एक साथ चलेगा। अनुप रंजन ने इस जुलूस में भारी संख्या में समाज के लोगों को उपस्थित रहने को कहा है। इधर, चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर ही सोमवार को सोनारी चित्रगुप्त भवन में महासभा की एक बैठक हुई जिसमें शांतिपूर्ण व भव्य तरीके से पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुप रंजन, संचालन श्याम बिहारी लाल व धन्यवाद ज्ञापन संजय वर्मा ने किया।

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर अजय श्रीवास्तव, प्रभात रंजन, संजीव सिन्हा, एमपी श्रीवास्तव, बंसत श्रीवास्तव, बृजमोहन प्रसाद, सुधीर कुमार, विक्रांत शेखर, शुभांशु शुभम, अमित श्रीवास्तव, मिथिलेश श्रीवास्तव, विजय वर्मा, विनोद कुमार, प्रेमनाथ आदि उपस्थित थे।