क्रिसमस पर सेंट जोसफ कैथेड्रल सहित सभी चर्चो में हुई प्रार्थना सभाएं

बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोगों ने चर्च आकर प्रार्थना की

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: दुनिया को मानवता का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के पर्व क्रिसमस को लेकर सुबह से ही मसीही समुदाय के लोगों में उत्साह नजर आया। सिटी के चर्चो में मंगलवार सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ऑल सेंट्स कैथ्ेाड्रल, सेंट जोसफ कैथेड्रल, जमुना चर्च व सेंट पीटर्स चर्च में सुबह नौ बजे के करीब विशेष प्रार्थना से पहले पहुंचे मसीही समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस बोलकर शुभकामनाएं दी।

प्रभु के संदेश को किया याद

प्रार्थना के जरिए प्रभु के संदेश को याद करते हुए पल्ली पुरोहितों ने इसके महत्व को समझाया और लोगों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु दुनिया को मानवता का संदेश देने आए थे।

पार्क से लेकर मॉल तक मस्ती

युवाओं और बच्चों में क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला। मॉल्स में घुमने के साथ लोगों ने मूवी देखी। चन्द्रशेखर आजाद पार्क, सुमित्रा नंदन पंत पार्क आदि में फैमली के साथ पहुंचे लोगों ने क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की ओर से गरीब बच्चों में खाने के पैकेट, मिठाइयां, कपड़े आदि बांटे गए।