आगरा। जनपद में नए सर्किल रेट को लागू करने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एक अगस्त से लेकर अभी तक प्रशासन इस पर निर्णय नहीं ले पाया है, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने अक्टूबर में नए सर्किल रेट लागू करने पर निर्णय लेने का दावा किया था। इस बारे में एआईजी स्टाम्प वीके पाण्डेय ने बताया कि दीपावली के बाद निर्णय लिया जाना था। इसके बाद सात नवंबर को सीएम के आगरा आगमन को लेकर सभी इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बारे में 10 नवंबर को मीटिंग होगी। वहीं एडीएम एफआर राजकुमार ने बताया कि नए सर्किल रेट लागू करने के बारे में 10 नवंबर के बाद फैसला लिया जाएगा।