रामकृष्ण शिक्षा समीति की ओर से भगवानपुर स्थित होली चिल्ड्रेंस पब्लिक स्कूल में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्त्रम का शुभारम्भ आशा सिंह एवं विजलक्ष्मी ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस मौके पर योग शिक्षिका देवांशी ने अनुलोम विलोम,कपाल भातिं, भ्रस्तिका और सूर्य नमस्कार के फायदे और सही तरीके से करना बताया। भाजपा नेता धैर्यवर्धन योगाभ्यास कराके इससे होने वाले फायदों को बताया। कार्यक्रम में सौरभ पाण्डेय, संगीता, सानिया, नेहा सिंह, सिखा पाण्डेय, रेनू मिश्र, इशिता सहित अन्य ने योग किया।