-बुद्धाचौक में आपस में भिड़ गए दोनों पक्ष

-विवाद के बीच घायल हुए सिटी बस संचालक

DEHRADUN : बुद्धाचौक में मंगलवार को सिटी बस और विक्रम संचालकों के बीच जमकर बवाल हुआ। बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई, जिसमें सिटी बस संचालक सुभाष और सचिन रावत घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। मंगलवार को सुबह करीब क्0 बजे के करीब विवाद उस समय गहरा गया जब बुद्धा चौक के पास एक लड़की सड़क क्रॉस कर रही थी। तभी तेजी से आ रहे एक विक्रम ने लड़की को देखकर सड़क के बीच में ब्रेक मार दिए।

बातों ही बातों में बढ़ा विवाद

हालांकि लड़की उसके बाद अपने घर निकल गई, लेकिन इस पर पास बैठे सिटी बस संचालकों ने विक्रम चालक को देखकर गाड़ी चलाने की नसीहत क्या दी? इसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते वहां पर सिटी बस और विक्रम संचालकों की भीड़ इकट्ठी हो गई। दोनों पक्षों में जम कर हाथापाई हुई, जिसमें सिटी बस संचालक सुभाष और सचिन रावत को काफी चोंटे आई। जबकि विक्रम चालक के विक्रम का सीसा भी इस विवाद में टूट गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस तहरीर दी गई। सिटी बस संचालकों ने डालनवाला थाने में जबकि विक्रम संचालकों ने आराघर पुलिस चौकी में तहरीर दी। आराघर चौकी इंचार्ज विकास रावत ने बताया कि दोनों पक्षों को बुधवार को क्क् बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया है।