>RANCHI: रांची में लेडिज नहीं, बल्कि फैमिली स्पेशल सिटी बस चलाई जा सकती है। यह कहना है सिटी बस चलाने वाली मेसर्स किशोर मंत्री कंपनी का। कंपनी ने कहा है कि अधिकतर महिलाएं जो सिटी बस में सफर कर रही हैं, उनके साथ जेंट्स फैमिली मेंबर्स भी होते हैं। ऐसे में लेडिज स्पेशल सिटी बस को पैसेंजर मिलने का संकट हो जाएगा। गौरतलब हो कि मेयर आशा लकड़ा ने महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए दो लेडिज स्पेशल सिटी बस चलाने की बात कही है। वहीं, कंपनी का कहना है कि उसे अब तक नगर निगम की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है। ऐसे में उनके समक्ष अपनी समस्या रखी जाएगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि यदि रूट रातू रोड से कचहरी होते हुए मेन रोड हो, तभी लेडिज स्पेशल सिटी बस चलाई जा सकती है।

फेल हो चुका है प्रयोग

दो साल पहले भ् अक्टूबर ख्0क्फ् को शहीद मैदान धुर्वा से रांची सिटी में पहली बार लेडिज स्पेशल सिटी बस चलाने की शुरुआत हुई थी। लेकिन यह प्रयोग रांची में बुरी तरह फेल हो गया। छह महीने के अंदर ही इस सर्विस को बंद करना पड़ा।

अभी बस में भ्0 फीसदी लेडिज सीट

रांची शहर के विभिन्न रूट पर अभी फ्फ् सिटी बसें चल रही हैं। ख्9 सीटर बसों में क्8 और ख्ब् सीटर बसों में क्ब् सीट महिलाओं के लिए रिजर्व होता है। ऐसे में रांची शहर में अलग से लेडिज स्पेशल बस को पैसेंजर मिलना मुश्किल है। कंपनी का कहना है कि रांची में दो साल पहले भी लेडिज स्पेशल चलाने का प्रयोग हुआ था। लेकिन यह सर्विस फेल हो गई थी। हालांकि सिटी बस चलाने वाली कंपनी का यह भी कहना है कि नगर निगम से उसे लेडिज स्पेशल बस चलाने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है। ऐसे में अगर यह बात उठती है, तो उसके सामने अपनी बात रखी जाएगी।

वर्जन

फिलहाल लेडिज स्पेशल सिटी बस चलाना मुश्किल है। हालांकि नगर निगम की ओर से इस संबंध में अब तक कुछ कहा नहीं गया है। ऐसे में यदि लेडिज स्पेशल सिटी बस चलाने का निर्देश मिलता है, तो इसमें होने वाली परेशानियों को नगर निगम के समक्ष रखा जाएगा।

-किशोर मंत्री, ओनर, किशोर मंत्री बस सर्विस