- न कोई पिकनिक स्पॉट, न टूरिस्ट प्लेस, फिर भी गली-मोहल्लों में चल रहे सैकड़ों होटल

- सिटी के होटलों में चल रहे सैक्स रैकेट, पुलिस के साथ मिलकर हो रहा बड़ा खेल

Meerut: होटल मेट्रो रेजेंसी में महिला का गला दबाकर कत्ल कर दिया गया। नेहा मर्डर केस में होटल की हिस्सेदारी। जाहिर है कि होटल्स में क्राइम की कहानियां बन रही हैं। जहां न केवल कत्ल की प्लानिंग होती है, बल्कि वारदात को अंजाम भी दिया जाता है। शहर में न तो टूरिस्ट प्लेस है और न कोई पिकनिक स्पॉट, फिर भी होटल खुलते ही जा रहे हैं। कई होटल आए दिन अपराध में लिप्त पाए जाते हैं, मगर सीज नहीं होते। ये आजाद रहते हैं अपराधियों को शरण देने के लिए।

हर सड़क पर होटल

होटल एवं रेस्टोरेंट एसोशिएशन के अनुसार शहर में होटल, रेस्टोरेंट और बैंकट हॉल की संख्या लगभग ढाई सौ के करीब है। गली-मोहल्लों में खुले रेस्टोरेंट और होटल की बात करें तो संख्या फ्भ्0 को भी पार हो जाती है। लॉज और आरामघर मिलाकर आंकड़ा भ्00 पहुंच जाता है। गढ़ रोड पर हापुड़ अड्डे से लेकर मेडिकल कॉलेज तक पचास से अधिक होटल, बार और रेस्टोरेंट हैं। सदर थाना एरिया में सबसे अधिक होटल मिलेंगे। आबूलेन, दिल्ली रोड और बेगमपुल पर अच्छे खासे होटल हैं।

प्रोग्रेस पर इंडस्ट्री

शहर के आसपास बाहरी इलाकों में भी रेस्टोरेंट और होटल की भरमार है। बाईपास पर कई बड़े होटल हैं, कई बड़े रेस्टोरेंट हैं। रेस्टोरेंट में भी कमरे तक भी उपलब्ध होते हैं। सौ से अधिक ऐसे होटल और रेस्टोरेंट हैं, जहां खाने के साथ आराम भी कर सकते हैं। पिछले दो-तीन सालों में होटल इंडस्ट्री ने काफी तरक्की की है।

विवादों में होटल

शहर में कई होटल तो सैक्स रैकेट के लिए ही पहचाने जाते हैं। थापर नगर के एक होटल में अक्सर छापेमारी होती रहती है। इस होटल में एक बार तो एक लड़की नग्न अवस्था में ही भाग निकली थी। होटल मालिक पर भी कत्ल तक का आरोप लग चुका है। दिल्ली रोड का एक अन्य होटल भी इसी तरह की सुर्खियों में रहता है। यहां कई बार फायरिंग हो चुकी है। गढ़ रोड पर खुले एक खिलाड़ी के होटल में भी एक स्कूली लड़की विशेष संप्रदाय के युवक के साथ पकड़ी गई थी।

इनकी जिम्मेदारी

पुलिस-प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी होती है कि वे होटल में होने वाले कामों की जानकारी रखें, लेकिन असलियत पब्लिक से छिपी नहीं है। जिस थाना एरिया में होटल और रेस्टोरेंट हैं, उनकी निगहबानी के लिए थानेदार जिम्मेदार हैं, लेकिन इसके बावजूद खेल चल रहा है तो कुछ राज भी होगा?

ऐसे होती है कमाई

सभी जानते हैं कि होटल वाले किस तरह से इनकम बढ़ाने में लगे हुए हैं। गढ़ रोड पर कई होटल में लड़कियां तक सप्लाई होती है। यही नहीं कुछ ऐसे रेस्टोरेंट भी हैं जो मार्केट के बीचो-बीच चल रहे हैं। वहां भी यही खेल होता है। नाबालिग लड़के-लड़कियों के मिलने का ठिकाना रेस्टोरेंट व होटल के कमरे बन गए हैं। स्कूल कॉलेज की छात्राओं को इन रेस्टोरेंट और होटल में देखा जा सकता है। भैसाली बस अड्डे के सामने मौजूद एक होटल में तो कई बार लड़के और लड़कियां पकड़े गए हैं। एक सिपाही के साथ तो उसके ही दोस्त की लड़की पकड़ी गई थी।

यहां सब कमाई करते हैं

बैंकट हॉल, होटल और रेस्टोरेंट को बनाने के लिए एमडीए, प्रशासन, फायर आदि से परमिशन लेनी पड़ती है। नियमों का पालन हो या न हो, 'व्यवहार' के चलते फाइल ओके हो जाती है। कोई किसके साथ आ रहा है, होटल में क्या कर रहा है, इससे किसी को कोई लेनादेना नहीं। यही कारण है कि होटलों कत्ल हो रहे हैं, रेप की कहानियां गढ़ी जा रही हैं।

यह सब लोग जानते हैं कि होटलों में क्या हो रहा है। यहां एमडीए भी होटलों को बढ़ावा दे रहा है। होटल में एक कमरा चार हजार रुपए घंटे पर उठता है तो होटल क्यों नहीं चलेगा। अब मंडपों में चालीस-चालीस कमरे बना दिए गए हैं, जबकि वहां इतने कमरों की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली रोड पर कई बड़े होटलों में घटनाएं हो चुकी हैं। अब सभी लोग पैसा कमाने में लगे हैं।

- नवीन गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष

प्रशासन और पुलिस सिस्टम बेकार हो चुका है। पांच फीसदी बेकार लोग 9भ् फीसदी सही लोगों को चला रहे हैं। गलत काम होता है तो पुलिस प्रशासन कुछ नहीं करता। सभी को पता है कि होटल किस तरह से चल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सभी होटल गलत हैं लेकिन कुछ होटलों में हो रहे गलत कामों के चलते दूसरे भी बदनाम हो रहे हैं। स्वच्छ और अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए सभी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए।

- मुकुल सिंघल, होटल व्यवसायी

होटलों में क्राइम

ख्8 अप्रैल ख्0क्ब् : होटल मेट्रो रेजेंसी में शबाना नाम की महिला का कत्ल कर दिया गया, जिसका आरोपी अभी तक भी फरार है।

क्7 अप्रैल ख्0क्ब् : रात में करीब क्ख् बजे जिमखाना मैदान के पास गाजियाबाद निवासी नेहा वर्मा का शव मिला, जिसकी हत्या उसके प्रेमी ने गोली मारकर की थी। ये कहानी भी होटल मोती महल से शुरू हुई।

9 अप्रैल ख्0क्ब् : दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा था। जहां चुनाव के चलते पैसा डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए वह व्यक्ति ठहरा था, जिसकी तलाश में छापेमारी हुई थी।

क्भ् मार्च ख्0क्ब् : गढ़ रोड स्थित पीके होटल में छात्रा के साथ युवक को पकड़कर पब्लिक ने पीटा था। गुस्साई भीड़ ने होटल मालिक के साथ भी अभद्रता की।

ख्8 अक्टूबर फ्0क्फ् : भैंसाली बस अड्डे के सामने हिमालय होटल में एएसपी के हमराह को छात्रा के साथ मौज मस्ती करते पकड़ लिया गया।

ब् अक्टूबर ख्0क्फ् : सदर बाजार, मेरठ के युवक विशाल ने प्रेमिका को होटल में बुलाया और गला रेतकर कत्ल कर दिया। खुद सुसाइड का प्रयास किया था।

क्ख् अप्रैल ख्0क्फ् : बेगमपुल पर होटल में प्रेमिका से मिलने आए युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके साथ ही उसको होटल से निकालकर जमकर पीटा।

म् मई ख्0क्ख् : सदर बाजार थाने की पुलिस ने रोडवेज के सामने एक होटल पर छापा मारकर हथियारों की सौदेबाजी करते दो छात्रों समेत तीन युवकों को दबोचा था।