- शहर को साफ-सुथरा करने के लिए निगम बनाता रहता है सिर्फ प्लान, लेकिन मुख्यालय में व्याप्त गंदगी का नहीं दे रहे ध्यान

- कल्चरल कम कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के साथ ही बेसमेंट की पानी की परेशानी को भी किया जाएगा दूर

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

बनारस को स्मार्ट सिटी बनाने की कोशिश चल रही है। लेकिन आज तक शहर गंदगी की समस्या को दूर नहीं कर पाया है। नगर निगम हर रोज हजार दावे करता है सफाई के लेकिन सबकी हवा निकल जाती है। वैसे गलती शहरवासियों की है जो उनसे सफाई की उम्मीद पाले हुए हैं। भला जो खुद गंदगी के बीच रहने का आदि हो उसे सफाई से क्या लेना-देना है। हमारी बातों पर यकीन नहीं हो रहा है तो नगर निगम मुख्यालय देख आइये। यहां हर तरफ नजर आने वाली गंदगी हकीकत से आपको रूबरू करा करा देगी। नगर निगम के दो अधिकारी भी इन दिनों बीमार की चपेट में हैं। जिसकी वजह गंदगी ही बतायी जा रही है।

बेसमेंट में सालों से भरा है पानी

नगर निगम मुख्यालय के बेसमेंट में सालों से पानी भरा हुआ है। जो इतना सड़ गया है कि वहां पर मच्छरों की नर्सरी बन गयी है। जो पूरे शहर में मलेरिया और डेंगू जैसे जानलेवा बीमारी को फैलाने के लिए पर्याप्त है। उसमें उतरकर सफाई कर पाना भी मुश्किल है। सीढि़यों पर भयंकर गंदगी पड़ी हुई है। निगम के बेसमेंट में मौजूद पानी की समस्या को दूर कर पाना मुश्किल है। इसके निदान के लिए निगम ने प्लान तैयार किया है। कन्वेंशन कम कल्चरल सेंटर के निर्माण के साथ ही साथ इसे भी ठीक किया जाएगा।

कूड़ा गाड़ी बढ़ा रहीं गंदगी

नगर निगम मुख्यालय के पिछले हिस्सा में जहां कूड़ा गाडि़यां खड़ी होती हैं वहां की हालत इतनी खराब है कि देखने वाला हैरान रह जाए। बारिश होने के बाद उठती बदबू ने आसपास के लोगों को भी परेशान कर रखा है। यहां मौजूद कबाड़ गाडि़यों भी सड़ रही हैं जो मच्छरों के पनपने के लिए माकूल जगह बन गयी है। भयंकर कीचड़, कूड़ा पड़ा होने के कारण निगम में काम करने वाले कर्मचारी भी परेशान है। बिल्डिंग के पीछे के हिस्से में कोई अधिकारी तो बैठता नहीं है तो वहां पर सफाई भी नहीं होती है।

टॉयलेट से उठती है बदबू

निगम मुख्यालय का हर टॉयलेट गंदा है। इससे भयंकर बदबू होती है। हालत यह है कि टॉयलेट के बाहर से लोगों का गुजरना मुश्किल है। सफाई तो होती नहीं इनका मेनटेनेंस भी नहीं किया गया है। टॉयलेट में गेट है नहीं जिसे बंद कर देने पर कुछ राहत हो।

वर्जन----------

निगम में व्याप्त गंदगी और बेसमेंट की हालत को लेकर हम गंभीर है। निगम के पिछले हिस्से के साथ ही बेसमेंट के रिवाइवल पर विचार किया जा रहा है। जल्दी ही इस परेशानी से निजात मिल जाएगी।

राम गोपाल मोहले, मेयर

साहब कितने गंभीर?

- नगर निगम की समस्या को लेकर नगर आयुक्त एसपी शाही को शाम साढ़े साथ बजे फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इससे ही समझ आता है कि वह समस्याओं को लेकर कितने गंभीर हैं।