RANCHI: रिम्स की सिटी स्कैन मशीन पिछले चार दिनों से खराब पड़ी है। लेकिन इसे बनाने की पहल नहीं की जा रही है। ऐसे में हर दिन मरीज निराश होकर लौट रहे हैं। पिछले दो दिनों में भ्0 से अधिक मरीज बैरंग लौट गए हैं। आए दिन इस मशीन की खराबी से मरीज परेशान रहते हैं।

क्0 साल पुरानी मशीन

रिम्स के एक अधिकारी ने बताया कि सिटी स्कैन मशीन क्0 साल से अधिक पुरानी है। वहीं मरीजों का बोझ भी काफी है इस वजह से मशीन का समय भी पूरा हो चुका है। इतनी पुरानी हो जाने के कारण इसका मेंटेनेंस करना भी एक चुनौती बन गया है। मेंटेनेंस के लिए एक्सपर्ट को बुलाया जाता है। इसके अलावा कई बार इसके पा‌र्ट्स भी नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में अगर नई मशीन खरीदने की योजना होती है तो मरीजों के हित में बेहतर कदम होगा। इससे मरीजों का तेजी से सिटी स्कैन होगा। साथ ही समय की भी बचत होगी।

रोज लौट रहे दर्जनों मरीज

हास्पिटल में हर दिन ख्0-ख्भ् मरीज सिटी स्कैन के लिए आते हैं। ऐसे में सिटी स्कैन के लिए आने वाले मरीजों को निराशा ही हाथ लग रही है। वहीं मरीजों को अपनी जांच प्राइवेट सेंटरों में करानी पड़ रही है। इसके लिए मरीजों को दोगुने से अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।