आगरा। थाना कोतवाली में रमजान के आािरी जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। दो पक्ष सलाम फेरने को लेकर आमने-सामने आ गए। थाने में सुलह की वार्ता चल रही थी। बाहर पत्थर चलने लगे। इसी के बाद मार्केट में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। मौके पर ारी संया में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दहशत के चलते किसी ने भी अपनी दुकान नहीं खोली।

जुमा अलविदा की हुई थी नमाज

पायचौकी कटरा दवकैयान में फूलों के ताजिए वाली मस्जिद है। यहां पर लोग नमाज करने आते हैं। शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज थी। मस्जिद में देवबंदी व बरेलवी दोनों पक्ष दोपहर में नमाज अदा करने आए। नमाज अदा करने के बाद सलाम पढ़ने को लेकर दोनों पक्ष में तनातनी हो गई। देवबंदी सलाम पढ़ने का विरोध कर रहे थे, जबकि बरेलवी सलाम पढ़ने के पक्ष में थे।

मस्जिद में मारपीट के बाद तनाव

इस बात को लेकर दोनों पक्ष ािड़ गए। झगड़े के बाद दोनों तरफ से हाथापाई हो गई। बवाल की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ सीओ कोतवाली मनीषा सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट रेा एस। चौहान पहुंच गई। अधिकारी दोनों पक्षों को थाना कोतवाली ले आए। इनके पीछे दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग थाने के अंदर व बाहर जमा हो गए।

पथराव से मची भगदड़

अधिकारी दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों से सुलह के लिए ऑफिस में बात कर रहे थे। उसी दौरान थाने के सामने ाड़े दोनों पक्षों के लोग फिर से ािड़ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। अचानक पत्थर चलने से मौके पर ागदड़ मच गई। राहगीरों ने सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ लगा दी। सड़क पर बवाल को देा लोग दहशत में आ गए। घटना के दौरान मार्केट ाुला हुआ था। ईट-पत्थर चलता देा दुकानदार ाी घबरा गए। आनन-फानन में दुकान का सामान उठाकर अंदर फेंका और शटर डाउन कर दिया। एक के बाद एक दुकानों के शटर गिरने लगे। इस दौरान फुव्वारा मार्केट, हींग की मंडी, तिलक बाजार, किनारी बाजार आदि पूरी तरह बंद हो गए।

दहशत में रहे दुकानदार

थाने में अधिकारियों को बाहर की स्थिति पता चली तो तुरंत मौके पर फोर्स ोज दिया। फोर्स आते ही ागदड़ मच गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुकानदारों से दुकान ाोलने को कहा, लेकिन वह इतनी दहशत में थे कि दुकान नहीं ाोल रहे थे। बाद में जब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित हुई तब जाकर मार्केट में दुकाने ाुलीं।