निवर्तमान और प्रधान प्रत्याशी समर्थकों में हो गया था विवाद

गांव में पर्चे चिपकाने को लेकर हो गया विवाद, पांच घायल

सिरसागंज: नगला खंगर के गांव सलेमपुर करखा शुक्रवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर लाठी-डंडे चले उसके बाद फाय¨रग हो गई, जिसमें करीब पांच समर्थक घायल हुए हैं। तीन को गोलियों के छर्रे लगे हैं, जबकि दो लाठी-डंडों से घायल हुए हैं।

गांव सलेमपुर करखा से निवर्तमान प्रधान नरेंद्र कुमार और सुजान सिंह प्रत्याशी हैं। शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे निवर्तमान प्रधान के समर्थक गांव में पर्चे चस्पा कर रहे थे। बताते हैं इसी दौरान सुजान सिंह प्रत्याशी के समर्थक आ गए और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक आ गए और मारपीट शुरू हो गई। थोड़ी देर में लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों तरफ से अंधाधुंध फाय¨रग होने लगी। करीब आधा घंटे तक दोनों तरफ से फाय¨रग हुई, जिससे दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और अंदर जाकर छिप गए। घटना में निवर्तमान प्रधान के समर्थक विव्रेश पुत्र सत्यवीर, नितिन पुत्र मुकेश कुमार, राहुल पुत्र विजय सिंह गोली के छर्रे लगने से घायल हुए हैं, जबकि भूदेवी पत्नी प्रेम प्रकाश सिर में डंडा लगने से घायल हुई हैं। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। घायलों को जिला अस्पताल उपचार को भेजा है। एसओ लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया पर्चे चिपकाने को लेकर संघर्ष हो गया था। दो युवक गोली लगने से और एक मारपीट से घायल हुआ है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।