पड़रिया गांव में हुआ संघर्ष, दोनों पक्ष एक ही परिवार के

तहरीर पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश

फीरोजाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पड़रिया में बच्चों का विवाद बड़ों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव और फाय¨रग हो गई। कई राउंड गोलियां चली, जिससे दहशत दौड़ गई। फाय¨रग में करीब सात लोग छर्रे लगने से घायल हुए हैं।

गांव में बलराम पुत्र जगदीश और राकेश पुत्र रक्षपाल रहते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे दोनों परिवारों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामला बड़ों तक पहुंच गया। गाली-गलौज हुई और फिर दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही पथराव शुरू हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने असलाह निकाल लिए और फाय¨रग शुरू कर दी। दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण जान बचाने को सुरक्षित ठिकानों पर जा छिपे। फाय¨रग से खौफजदां ग्रामीणों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। विवाद शांत होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी की।

बताया गया विवाद बच्चों में खेलने को लेकर हुआ था। इस घटना में गोली के छर्रे लगने से बलराम पुत्र जगदीश, जगदीश की तीन वर्षीय दुत्री दुलारी, सर्वेश पत्नी जगदीश, आठ वर्षीय हृदेश पुत्र हुकुम सिंह, राकेश पुत्र रक्षपाल, राकेश पुत्र रक्षपाल, राकेश की तीन वर्षीय पुत्री दीप्ति, पुत्र शिवधारा घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। एसओ चंद्रशेखर यादव का कहना है कि एक ही परिवार के दो पक्षों में बच्चों के विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवक ने छत पर चढ़कर बारह बोर के तमंचे से फाय¨रग कर दी, जिसमें छर्रे लगने से सात लोग घायल हुए हैं। घायलों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।