MATHURA (10 Jan.): थाना फरह क्षेत्र के गांव कुरकंदा में प्रधानी चुनाव की रंजिश की आग रविवार को धधक गई। प्रधान पद के हारे हुए प्रत्याशी पक्ष पर फरसों से हमला बोला गया। फाय¨रग की गई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मोर्चाबंदी कर ली गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। गांव कुरकंदा से जोगी समाज के कुछ परिवार पलायन कर गए हैं। तनाव को देख गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों के चार लोग हिरासत में ले लिए गए हैं।

सीडीओ से की थी शिकायत

गांव कुरकंदा में प्रधान पद के लिए ठाकुर समाज के प्रेम सिंह, जोगी समाज से रामप्रसाद पुजारी व सीताराम प्रत्याशी थे। ऐन वक्त पर सीताराम ने रामप्रसाद पुजारी को समर्थन दे दिया था। हालांकि फिर भी प्रेम सिंह विजयी रहे थे। यहां से प्रधान प्रेम सिंह और जोगी समाज के लोगों के बीच दूरियां बन गईं थी। चुनाव नतीजे के साथ ही झगड़े की आग सुलग रही थी। इसी बीच शनिवार को सीडीओ मनीष वर्मा लोहिया ग्राम विकास कार्यों की जांच करने व खुली बैठक करने कुरकंदा गए थे। तब जोगी समाज के लोगों ने शिकायत करते हुए कहा था कि प्रधान पक्ष के लोग उन्हें सरकारी हैंडपपों से पीने का पानी लेने नहीं देते हैं। जिस पर सीडीओ ने ग्राम प्रधान प्रेम सिंह से स्पष्टीकरण मांगा था।

फायरिंग से क्षेत्र में दहशत

इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच तकरार भी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के मध्य तनावपूर्ण हालात हो गए। आरोप है कि रविवार सुबह जोगी समाज की ओमवती और अजीत रास्ते से गुजर रहे थे। तभी उन पर प्रधान पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों व फरसा से हमला कर दिया। फाय¨रग कर गांव में दहशत फैला दी। प्रधान पक्ष के लोग जोगी समाज के घरों पर पहुंच गए और यहां जमकर लोगों से मारपीट की। लाठी और फरसा प्रहार कर कुल क्क् लोगों को घायल कर दिया।

जोगी समाज के लोगों ने भी मोर्चा लिया, इस दौरान प्रधान पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हो गया। देखते ही देखते गांव में कोहराम मच गया। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। जोगिया समाज के कुछ परिवार तो मौका देख पलायन कर गए।

एक घायल आगरा रेफर

इसी बीच सूचना पर सीओ रिफाइनरी सुरेन्द्र सिंह यादव, सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंच गया। हालात बेकाबू देख पीएसी भी बुला ली गई। जोगी समाज के घायल सीताराम, रामू, मुकेश, बलदेव, पंकज, लीलादेवी, ओमवती, यशपाल, मनोज, अजीत, और प्रधान पक्ष के घायल राजपाल व एक अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में सीताराम व मुकेश को आगरा रेफर दिया।