- एमटेक कंप्यूटर साइंस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बढ़ी सीटें

- कम्युनिकेशन स्किल बढ़ाने के लिए कॉलेज में ऑडियो विजुअल लैब स्टार्ट

आगरा। आगरा कॉलेज में नए सेशन से इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की क्लासेस स्टार्ट हो जाएंगी। इन्फॉर्मेशन देते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ। मनोज कुमार रावत ने कहा कि कॉलेज में नया कोर्स एमटेक कंप्यूटर साइंस व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 120 सीट्स पर एडमिशन लिया जाएगा। अब तक इन कोर्सो में 60 सीट्स पर ही एडमिशन लिए जाते थे। इस दौरान डॉ। यादवेन्द्र शर्मा, इं। अनुज पाराशर व इं। अमित रावत मौजूद रहे।

100 परसेंट रहा है रिजल्ट

प्राचार्य ने बताया कि सिटी में इलैक्ट्रिकल ब्रांच की बढ़ती मांग को देखते हुए नए सत्र से इलैक्ट्रिकल व पोस्ट ग्रेजुएशन में एमटेक कंप्यूटर साइंस की फेसिलिटी बढ़ने के बाद आस-पास के स्टूडेंट्स को दूर नहीं जाना होगा।

स्टूडेंट्स को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी

प्राचार्य ने बताया कि नेक्स्ट सेशन से स्टूडेंट्स के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्टूडेंट्स के प्लेसमेंट पर भी अधिक ध्यान दिया जाएगा।