यह हैं पुरस्कृत टॉप-टेन वार्ड

1. अशोक नगर वार्ड 03, नगर निगम, प्रयागराज

2. झूंसी नगर पंचायत वार्ड 09 प्रभूदत्त ब्रम्हचारी टोला

3. नया कटरा वार्ड 53, नगर निगम, प्रयागराज

4. फूलपुर नगर पंचायत वार्ड 3 शेखपुर

5. भारतगंज नगर पंचायत वार्ड 10 शुक्रवारी बाजार

6. प्रीतमनगर वार्ड 54, नगर निगम, प्रयागराज

7. लालगोपालगंज नगर पंचायत वार्ड 10 दानियालपुर खास

8. लालगोपालगंज नगर पंचायत वार्ड 14 बाजार खास

9. भारतगंज नगर पंचायत वार्ड 6 मंगलवारी बाजार

10. भारतगंज नगर पंचायत वार्ड 3 नई बाजार

फैक्ट फाइल

03

वार्ड ही सफल हो सके हैं नगर निगम प्रयागराज के जिला स्तर पर हुए स्वच्छ वार्ड कॉम्पटीशन में

01

नंबर पर रहा नगर निगम का वार्ड नंबर तीन अशोक नगर

03

नंबर पर रहा नगर निगम का नया कटरा वार्ड नंबर 53

06

नंबर पर रहा नगर निगम का प्रीतमनगर वार्ड 54

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: नगर निगम प्रयागराज की सीमा में कुल 80 वार्ड हैं। लेकिन स्वच्छता, सफाई और स्मार्टनेस के मामले में सिर्फ तीन वार्ड सफल हुए और 77 वार्ड फेल हो गए हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 से पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए स्वच्छ वार्ड कॉम्पटीशन में यही हकीकत सामने आई है। टॉप-10 लिस्ट में नगर निगम प्रयागराज के तीन वार्ड अशोक नगर, नया कटरा और प्रीतमनगर शामिल हैं।

पार्षदों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

नगर निगम प्रयागराज के साथ ही जिले के अन्य नगर पंचायतों से चयनित टॉप टेन वार्ड के पार्षदों को सम्मानित करने के लिए रविवार को संगम सभागार में समारोह आयोजित किया गया। इसमें नगर निगम प्रयागराज के साथ ही अन्य नगर पंचायतों के टॉप 10 वार्डो के पार्षदों व सभासदों को मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, डीएम सुहास एलवाई, नगर आयुक्त डॉ। उच्जवल कुमार, अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

स्वच्छ बनाना सबकी जिम्मेदारी

मेयर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि प्रयागराज में कुम्भ मेला का आयोजन होने जा रहा है। इसमें शहर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रहे, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रत्येक वार्ड साफ-सुथरा बना रहे, इसके लिए लोगों को जागरूक कर उन्हें कूड़े के स्थान पर ही कूड़ा फेंकने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वार्ड में साफ-सफाई के लिए नियुक्त अधिकारी सक्रिय रहें तथा वार्ड को सुन्दर और स्वच्छ बनाया जाय।

सफाई में अपना सहयोग दें

डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि कुंभ के दौरान सफाई व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित पार्षदों से कुंभ मेला आयोजन के बारे में उनकी राय भी जानी तथा उनके द्वारा दिये गये सुझाव को सुना।