नगर निगम का दावा शहर की सफाई व्यवस्था में हुआ काफी सुधार

ALLAHABAD: वही वही हुआ, जिसकी आशंका पहले से जताई जा रही थी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में एक बार फिर इलाहाबाद सफाई व्यवस्था में प्रदेश के अन्य शहरों के साथ ही वाराणसी से भी काफी पीछे रह गया है। संगमनगरी इलाहाबाद ने इस बार 234वीं रैंक हासिल की है। यह 2017 के रैकिंग 247 से थोड़ा बेहतर है लेकिन 2016 में 22वें पोजिशन की रैंकिंग से काफी पीछे है। जो ये साबित करता है कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। जिसके लिए जिम्मेदार नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन, हरी-भरी के साथ ही शहर की पब्लिक भी है। शहरी विकास मंत्रालय ने एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम शनिवार को जारी किया। जिसने सभी को चौंका दिया।

17 मई को आया था रिजल्ट

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने 2018 में देश के 4203 शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में शामिल किया। 17 मई को स्वच्छ सर्वेक्षण का जो रिजल्ट जारी किया गया, उसमें केवल 52 शहरों का ही नाम था। इनमें इंदौर शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बताया गया। भोपाल सेकेंड और चंडीगढ़ थर्ड पोजिशन पर था।

23 जून को आयी दूसरी लिस्ट

टॉप 52 शहरों का टॉप लिस्ट जारी करने के बाद शहरी विकास मंत्रालय ने 23 जून को एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की लिस्ट जारी की जो काफी चौंकाने वाली रही। लिस्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने स्वच्छ सर्वेक्षण में 29वीं पोजिशन हासिल की है। गाजियाबाद 36वें, झांसी 60वें और कानपुर 65वें पोजिशन पर है। प्रयाग 234वें स्थान पर है।

22वें से 247वें पायदान का सफर

2016 में इलाहाबाद ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था

स्वच्छ सर्वेक्षण में इलाहाबाद ने 22वां रैंक हासिल किया था

शहरी विकास मंत्रालय ने तत्कालीन नगर आयुक्त के साथ ही मेयर अभिलाषा गुप्ता को दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया।

2016 में हासिल उपलब्धि को नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन इलाहाबाद बरकरार नहीं रख सका।

2017 में 22वें पोजिशन से इलाहाबाद 247वें पोजिशन पर पहुंच गया

जिसके पीछे तर्क दिया गया कि 2016 में केवल 73 शहरों के बीच सर्वे हुआ था

2017 में 434 शहरों के बीच सर्वे हुआ था।

2018 के स्वच्छ सर्वेक्षण में इलाहाबाद ने 234वां पोजिशन हासिल किया है

इस बार सर्वे 4203 शहरों में हुआ हुआ है

वर्ष इलाहाबाद की रैंकिंग सर्वे में शामिल शहर

2016 22 73

2017 247 434

2018 234 4203

4203

शहरों में इलाहाबाद को मिली 234वीं पोजिशन

247

वें पोजिशन पर था इलाहाबाद 2017 में

434

शहरों में शहरी विकास मंत्रालय ने कराया था स्वच्छ सर्वेक्षण

हम सब ने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। लगातार हो रहे निर्माण कार्य की वजह से शहर सर्वेक्षण में पिछड़ा है। प्रयास होगा कि अगले सर्वेक्षण में इलाहाबाद को बेहतर पोजिशन दिलाया जाए।

ऋतु सुहास

अपर नगर आयुक्त, नगर निगम इलाहाबाद