दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट ने किया पुराने शहर का रियलिटी चेक

ALLAHABAD: स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 शुरू हो चुका है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने गुरुवार को शहर में डेरा डाल दिया, जो 21 फरवरी तक शहर में रहेगी। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम इलाहाबाद पहुंचने के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था अभी भी बदहाल ही है। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट ने गुरुवार को पुराने शहर का रियलिटी चेक किया तो सच्चाई कुछ यूं नजर आई

पिक-1 मुट्ठीगंज लोहट्टी

पुराने शहर मुट्ठीगंज की सड़कें ही नहीं गलियों में भी जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है।

2- बहादुरगंज

बहादुरगंज पुराने शहर की प्रमुख मंडी है। मंडी के बीचों बीच कूड़ा अड्डा बना रखा है। जहां कचरा उठने के थोड़ी देर बाद ही कचरे का ढेर लग जाता है।

3. लोकनाथ चौक भारतीय भवन पुस्तकालय

रोड किनारे कचरा और मलबा दोनों पड़ा रहता है।

4. मालवीय नगर

ऊंचामंडी होते हुए मालवीय नगर जाने वाली रोड जहां सकरी है, वहीं रोड पर ही मलवा और कचरे का ढेर पड़ा हुआ था।

टीम ने की बैठक

स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए पहुंची टीम ने गुरुवार को नगर निगम सदन हाल में बैठ कर निगम द्वारा तैयार डॉक्यूमेंट्स का निरीक्षण किया। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए चयनित थर्ड पार्टी एजेंसी कार्वी के विनय कुमार के नेतृत्व में टीम ने सर्वे शुरू किया। सर्वेक्षण टीम को बताया गया कि शहर के सभी 80 वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हो रहा है। इनमें 62 वार्डो में डीटीडीसी हंड्रेड परसेंट है। शहर में कुल 84 पब्लिक टॉयलेट स्थित हैं। शुक्रवार को भी डॉक्यूमेंट्स देखने के बाद शनिवार से स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकलेगी।