- Nigam के roaster में फंस कर रह गई पटना शहर की सफाई

- झाड़ू मारने वाले से लेकर नाला उड़ाही करने वाले तक को हरी झंडी

-63 साल बाद दिखाई देंगे सफाई मजदूर

- 1400 labourers के जिम्मे है 72 ward की जवाबदेही

- 1951 में 37 ward के लिए 3496 सफाई कर्मी की होनी थी appointment

PATNA : शहर की सड़कों पर अब रेगुलर झाड़ू मारा जाएगा, कचरा उठाया जाएगा, नालों की सफाई टाइम टू टाइम होगी। सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। क्योंकि अब नगर निगम एक साथ 3496 मजदूरों की अप्वाइंटमेंट विभिन्न केटेगरी के लिए करने जा रही है। पिछले 63 सालों से जो रोस्टर क्लियर नहीं हुआ था। उसे निगम कमिश्नर कुलदीप नारायण ने क्लियर करवा दिया है। इसके साथ ही विभिन्न केटेगरी के लिए निगम एक साथ परमानेंट मजदूरों की अप्वाइंटमेंट करने जा रही है। फिलहाल निगम 1450 मजदूरों से पूरे 72 वार्ड में सफाई का काम करवा रही है। लेकिन अब इसकी संख्या बढ़कर 3496 के आसपास पहुंच जाएंगी। निगम सोर्सेज की माने तो यह एक पॉजिटिव साइन है। लेकिन इतना आसान नहीं है। क्योंकि 3496 पोस्ट आज 72 वार्ड के लिए नहीं है। यह 1951 में 37 वार्ड के लिए पोस्ट डिसाइड किया गया था। जो उस दिन से आज तक लटका हुआ था। और अब इसे 72 वार्ड के लिए लगाया जाएगा।

बढ़ जाती है problem

इस बार नाला उड़ाही में हुई देरी की एक बड़ी वजह निगम की ओर से दी जाने वाली दैनिक राशि थी। इस वजह से एक भी मजदूर नाला में उतरने को तैयार नहीं थे। ऐसे समय में निगम के पास एक बड़ी चुनौती बन जाती है कि नाला उड़ाही में लेट लतीफी पटनाइट्स को परेशानी में डाल देती है। इसके बाद निगम कमिश्नर की ओर से रोस्टर की जानकारी ली गयी और इसके क्लियरेंस में टीम को लगाया गया। इसके साथ ही एक से दो महीने में 1951 में जारी निगम के पोस्ट की भर्ती शुरु हो जाएगी।

काम करने का कर रहे थे wait

नगर निगम के पास फ्00 कर्मी ऐसे है। जिसकी अनुकंपा पर अप्वाइंटमेंट होनी है। लेकिन वो भी अब तक नहीं हो पाया है। लेकिन रोस्टर क्लियरेंस के बाद तीन सौ कर्मियों की अप्वाइंटमेंट आसानी से हो जाएगी। दैनिक मजदूरों की अप्वाइंटमेंट के साथ ही अब सफाई के कामों में तेजी आने की बात सामने आ रही है। वहीं वार्ड काउंसलर दीपक चौरसिया ने बताया कि यह खुशी की बात है। लेकिन 7ख् वार्ड के लिए लगातार दैनिक मजदूरों की तादात बढ़ानी होगी।