RANCHI : तीसरी झारखंड राज्यस्तरीय पुरुष और महिला दो दिवसीय अत्या-पत्या प्रतियोगिता का समापन रविवार को श्रीगोविंद हाई स्कूल, हटिया में हुआ। इसमें कुल क्म् टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड सब जूनियर, जूनियर-सीनियर प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के चीफ गेस्ट राज्य संघ के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार गुप्ता, गेस्ट ऑफ ऑनर आशीष वर्मा, स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार गुप्ता और पुष्पा सोरेन ने खिलाडि़यों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

रांची को पहला स्थान

प्रतियोगिता और मंच का संचालन राज्य संघ के महासचिव अजय झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला संघ के महासचिव कुश कुमार साहू ने किया। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पहला स्थान रांची को मिला, वहीं सेकेंड स्थान पूर्वी सिंहभूम को और तीसरा स्थान बोकारो को मिला। महिला वर्ग में पहला स्थान रांची, दूसरा स्थान पूर्वी सिंहभूम और तीसरा स्थान केजीवीके, बुंडू को मिला।