कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी
ranchi@inext.co.in
RANCHI : युवा समूह बनाकर डेयरी फॉर्म खोले। इसके लिए सब्सिडी दी जा रही है। दूध बेचने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। सरकार मेधा डेयरी के माध्यम से यह दूघ खरीद लेगी। मुख्यमंत्री कांके स्थित गागी गांव में प्रखंड कृषि महोत्सव सहकृषि चैपाल के शुभारंभ के मौके पर कहा कि किसान अन्नदाता है। उनके जीवन में खुशहाली लाना हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का लक्ष्य रखा है। झारखंड सरकार इसी लक्ष्य को पाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

अगले साल जनवरी से कृषि फीडर
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगले साल जनवरी से किसानों के लिए अलग कृषि फीडर बनाने का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 12.5 लाख किसानों को किसान क्त्रेडिट कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया थाए जिसमें से 11.41 लाख किसानों का इसका लाभ दिया जा चुका है। इसी प्रकार 25 लाख किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड देने के लक्ष्य में से चार लाख कार्ड का वितरण किया जा चुका है।

सभी ब्लॉक में खुल रहे कोल्ड रूम
राज्य के प्रखंडों में कोल्ड रूम खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी बनाने में भी किसानों की मदद ली जायेगी। किसानों की आय केवल कृषि की मदद से नहीं बढ़ायी जा सकती। पशुपालन-मत्स्य पालन और बागवानी भी इसमें मददगार साबित होंगे। किसान गौपालन करेंए सरकार इसमें मदद करेगी.कार्यक्त्रम में कृषि मंत्री श्री रणधीर सिंहए सांसद श्री रामटहल चौधरीए कांके विधायक डॉ जीतूचरण भी मौजूद थे।

जमीन का मुआवजा आठ माह में
मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण संशोधन मामले में मुआवजे की राशि के लिए अब लोगों को दो-तीन साल का इंतजार नहीं करना होगा। उन्हें अधिकतम आठ माह में मुआवजा मिल जायेगा। उन्होंने कहा सरकारी विकास कायरें के लिए भूमि समय पर मिलने से स्कूल, कॉलेज, बिजली सब स्टेशन, ग्रिड, कैनलए सड़क आदि के निर्माण में तेजी आएगी।

सीएम ने गिनाई ये उपलब्धियां

1500 करोड़ से 15000 किमी संपर्क सड़क बनाई जाएगी

इस साल 2000 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

-पिछले साल छह लाख डोभा बनाये गये। ग्राउंड वाटर लेवल बढ़ रहा

-झारखंड में 60 ग्रिड, 257 सब स्टेशनों के बनाने का चल रहा है काम