मुख्यमंत्री का जनता दरबार

तुपुदाना के मनोज गुप्ता ने सुनाई पीड़ा

रिम्स की डॉ पूनम पर गलत दवा देकर पत्‍‌नी को मारने का आरोप

RANCHI सर, पत्नी को रिम्स की डॉक्टर ने मार डाला। अब इन मासूम बेटियों को लेकर कहां जाऊं? दोनों हाथों से दो बेटियों को गोद में लिए व एक को पास में खड़े किए एक शख्स ने शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में लगे जनता दरबार में अपनी व्यथा कुछ इसी अंदाज में सीएम को सुनाई। इस पर तुपुदाना निवासी मनोज गुप्ता के आवेदन को रख लिया गया और मुख्यमंत्री के सचिव ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुआवजा मिला न नौकरी

मनोज गुप्ता ने बताया कि वह गुमला जिले के रहने वाले हैं। कई सालों से रांची के तुपुदाना एरिया में पत्‍‌नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। भ् मार्च को पत्‍‌नी मनीषा देवी को डिलीवरी के लिए रिम्स में भर्ती कराया था। 8 मार्च को उनकी पत्‍‌नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन, रिम्स की डॉक्टर पूनम सिंह ने गलत दवा का डोज मेरी पत्‍‌नी को दे दिया। इस कारण दवा रिएक्शन कर गई और क्फ् मार्च को मेरी पत्‍‌नी की मौत हो गई। डॉक्टर पूनम सिंह की लापरवाही से मेरी पत्‍‌नी की जान चली गई। इसके बाद डॉक्टर को सजा और अपने लिए मुआवजे की मांग को लेकर रिम्स एडिमिनिस्ट्रेशन से लेकर स्वास्थ्य सचिव तक गुहार लगाई। मुआवजा व नौकरी का आश्वासन भी मिला, लेकिन अब तक न मुआवजा मिला है न नौकरी। ऐसे में मुझे तीन बेटियों (8 साल की अनुपमा गुप्ता, साढ़े पांच साल की चंद्राणी गुप्ता व साढे़ तीन साल की सूर्या रानी गुप्ता) के पालन-पोषण में भारी परेशानी हो रही है।

किराएदार ने किया मुंह काला

हुजूर, मेरी बेटी शारीरिक व मानसिक रूप से नि:शक्त है। यह न चल सकती और न बोल और सुन सकती है। यह अपने साथ हुए हादसे को सिर्फ संकेतों से ही बताती है। आप इसको न्याय दिलाइए। आपके पास बड़ी उम्मीद लेकर पहुंचा हूं। मेरी बेटी के साथ मेरे किराएदार ने ही कुकर्म किया, जिसे सुन कर कलेजा फट जाएगा। इतना कहते ही मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचा दंपती फूट-फूट कर रो पड़ा। रांची के ही रहने वालेइस दंपती ने बताया कि ख्9 सितंबर को उनकी नि:शक्त बेटी के साथ उनके किराएदार अल्ताफ अंसारी ने ही मुंह काला किया। घटना के समय वे दोनों घर से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर किराएदार ने यह घिनौनी हरकत की। जब वे घर आए तो बेटी ने सारी बातें इशारों में उन्हें बताया। उसके बाद वे लोग थाने गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किराएदार अल्ताफ अंसारी उसी दिन से फरार है। इस मामले में सीएम ने एसएसपी प्रभात कुमार को जांच का आदेश दिया। वहीं, पीडि़ता व उसके परिवार की हर संभव सहायता करने का भी निर्देश दिया।

बॉक्स

फ्00 फरियादी पहुंचे जनता दरबार

शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के जनता दरबार में फ्00 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इनमें नौकरी, मुआवजा, बलात्कार, जमीन संबंधी विवाद, हत्या व वृद्धा पेंशन से संबंधित मामले शामिल थे। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से की समस्याएं सुनीं और उस पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया।

बॉक्स

भूमि विवाद के लिए लगेगा खास जनता दरबार

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सबसे अधिक मामले रांची जिले के भूमि विवाद से संबंधित आ रहे हैं। ऐसे में इन मामलों को निपटाने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के उपायुक्त मनोज कुमार को अलग से एक दिन का जनता दरबार लगाने का आदेश दिया है। इसमें सिर्फ भूमि विवाद से संबंधित मामलों को ही निपटाया जाएगा।