- सीएस ने ली डीएम की बैठक, गढ़वाल व कुमाऊं में कुल 54 सड़कें

DEHRADUN: चीफ सेक्रेटरी उत्पल कुमार सिंह ने डीएम को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की सड़कों के लिए डीग्रेडेड फॉरेस्ट लैंड चिन्हित करने के निर्देश दिए। कहा, भूमि प्रत्यावर्तन के लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पीएमजीएसवाई में डीग्रेडेड फॉरेस्ट लैंड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए इस कार्य के लिए सिविल या अन्य भूमि का चयन न किया जाय। जिस वन भूमि पर पेड़ों की कमी हो रही है। वहां पर वनीकरण का कार्य किया जाएगा।

फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कुल 378 प्रस्ताव

मुख्य सचिव ने वीसी के जरिए सभी डीएम को निर्देश दिए कि गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के कार्य में तेजी लाई जाए। 453 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पीएमजीएसवाई के तहत किया जाना है। इसके लिए 700 हेक्टेयर डीग्रेडेड वन भूमि की जरूरत है। गढ़वाल मंडल में 31 और कुमाऊं मंडल में 23 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। बताया गया कि कुल 54 सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्त्रिया कई फेसेज में है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए कुल 378 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 324 प्रस्ताव अपलोड कर दिए गए हैं। 147 प्रस्तावों पर सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। बाकी प्रस्तावों पर कार्रवाई जारी है।