- नीतीश ने कहा-जनता परिवार की एकता का प्रयास सफल नहीं, हम अब सिर्फ चुनाव में समय देंगे

- सीएम नीतीश कुमार ने स्टेट की 243 सीटों पर मजबूत स्थिति का दावा किया

PATNA: महत्वपूर्ण राज-काज को छोड़कर अब हम सिर्फ चुनाव में ही अपना समय देंगे। चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद सीएम नीतीश कुमार ने 7-सर्कुलर रोड में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के कर्मियों के अनुरूप राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ते में म् प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। उन्होंने कहा कि जनता परिवार की एकता का प्रयास फलीभूत नहीं हुआ। महागठबंधन का ऐलान हुआ, जिसमें सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाये गए, बाद में समाजवादी पार्टी ने महागठबंधन से अलग होने का ऐलान किया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव एवं आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन में सपा के बने रहने का काफी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में अलग चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। कोई भी पार्टी फैसला लेने के लिये स्वतंत्र है।

गैप कम होने से कैम्पेन में होगी प्रॉब्लम

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। शुरू में तो यह बात कही जा रही थी कि अगस्त में बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी। कहा कि चुनाव के चरणों में गैप कम है। कैम्पेन में कठिनाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमलोग जीत के प्रति पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं। हम काम के आधार पर जनता के बीच वोट मांगने के लिए जाएंगे। सभी तबकों के लोग हमें वोट देंगे। सभी लोगों को हमलोगों के गठबंधन के प्रति लगाव एवं प्रेम है। आगे भी काम करने की योजना है। आगे भी हम दो लाख सत्तर हजार करोड़ रुपए की लागत से सात निश्चयों को पूरा करेंगे।

भ्00 करोड़ का वेंचर कैपिटल फंड गठित होगा

नीतीश कुमार ने कहा कि युवाओं के उद्यमिता विकास एवं स्टार्टअप कैपिटल के लिए भ्00 करोड़ रुपए का वेंचर कैपिटल फंड गठित किया जाएगा। इसके माध्यम से उन युवाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो उद्योग लगाकर स्वरोजगार करना चाहते हैं। सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

केन्द्र ने क्.फ्0 बजे और राज्य ने ख्.00 बजे लिया निर्णय

सीएम ने कहा कि क्ख् नवंबर तक चुनाव की सारी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। 8 नवंबर तक चुनाव का परिणाम आ जाएगा। केन्द्र सरकार के कर्मियों के अनुरूप राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ते में म् प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। यह राज्य सरकार का पॉलिसी है कि केन्द्र सरकार के अनुरूप उन्हें सुविधाएं मुहैया की जाती हैं। आज क्.फ्0 बजे अपराह्न तक केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मियों को महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया। हमलोगों ने भी ख् बजे अपराह्न तक यह निर्णय ले लिया कि राज्य सरकार के कर्मियों को भी म् प्रतिशत का महंगाई भत्ता मिलेगा। यह नया पॉलिसी डिसीजन नहीं है।

नेपाल भूकंप पीडि़यों के लिए राशि भेजी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के अधीन नेपाल के भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ अलग लेखा शीर्ष खोला गया है। मैंने नेपाल के भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा क्ब्,ब्क्,ब्ख्,भ्भ्ख् करोड़ रुपए का चेक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष को भेजते हुए प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव से इसे नेपाल सरकार को भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

रिपैकेजिंग कर लोगों को फुसला रहे

पत्रकारों के सवालों के जवाब में सीएम ने कहा कि बिहार के चुनाव पर देश भर की निगाहें लगी हुई हैं। केन्द्र सरकार ने सवा साल से तो अपने एजेंसियों से क्रियान्वयन का कोई सूद नहीं लिया और चुनाव आने पर लंबित योजनाओं को रिपैकेजिंग कर लोगों को फुसला रहे हैं। ये तो बस झूठ का पुलिंदा है। हमने वित्त मंत्री अरुण जेटली को लिखे जवाबी पत्र में पैकेज की राशि पर बिन्दुवार सवाल उठाए हैं। क्ब्वें वित आयोग की अनुशंसा के तहत बिहार को कम राशि मिलने पर भी आपति की है। उन्होंने कहा कि हमने पत्र में यह स्पष्ट किया है कि एक लाख ख्भ् हजार करोड़ के विशेष पैकेज में 87 प्रतिशत की राशि एक लाख आठ हजार करोड़ की योजनाएं पूर्व स्वीकृत हैं। म् हजार करोड़ की योजनाएं हवा-हवाई हैं। वास्तविक पैकेज क्0,फ्म्8 करोड़ रुपये का है। सीएम ने कहा कि सभी तबकों के लोग वोट देंगे। सभी ख्ब्फ् विधानसभा क्षेत्रों में हमारी स्थिति मजबूत है।