छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: टाटा मेन हॉस्पिटल व टाटा मोटर्स अस्पताल को भी जल्द ही आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा। यह आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में जल्द ही प्रबंधन से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना प्रदेश में तभी सकार हो सकती है जब शहर के गरीब को टीएमएच जैसे अस्पतालों में इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत सूचीबद्ध होने पर निजी अस्पतालों की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और अस्पतालों के जन-जन की सेवा करने का मुख्य उद्देश्य भी पूरा होगा। स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में एक एडवाइजरी समिति बनेगी जो, अस्पतालों की सूचीबद्धता सहित आयुष्मान भारत व प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्यान्वयन से संबंधित सभी समस्याओं के निराकरण कि दिशा में काम करेगी।

गठबंधन और ठगबंधन के बीच होगा चुनाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में गठबंधन बनाम ठगबंधन के बीच मुकाबला होगा, जिसमें एक तरफ देशभक्त और दूसरी तरफ राष्ट्र विरोधी ताकतें शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद कांग्रेस ने झारखंड को अस्थिर करने का काम किया है। कांग्रेस ने षडयंत्र कर अर्जुन मुंडा की सरकार गिराया और झामुमो के साथ मिलकर निर्दलीय मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बनाया। मधु कोड़ा की सरकार में चार हजार करोड़ रूपये का घोटाला हुआ। कांग्रेस ने राज्य को चारागाह बनाकर शोषण और दोहन किया है। रघुवर दास ने कहा कि अब जोड़ तोड़ की राजनीति नहीं चलेगी। पूर्व मंत्री रहे एनोस एक्का की संपत्ति सिलीगुड़ी में भी जब्त हो रही है।

गुजरात ¨हसा कांग्रेस का षडयंत्र

जमशेदपुर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गुजरात ¨हसा कांग्रेस के षड़यंत्र का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब तो इस ¨हसा में बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी का नाम सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी कार्यो को देख विपक्षी पार्टियों की नींद उड़ गई है। समाज के शोषित, वंचित, गरीब, आदिवासी, दलित और पीडि़त के जीवन में बदलाव आ रहा है। राज्य की बुनियादी सुविधा में तेजी से सुधार हो रहा है। ऐसे में विपक्षी दल किसी भी प्रकार का कदम उठाने से परहेज नहीं कर रहे हैं।

जमशेदपुर नगर निगम जल्द बनेगा

सीएम ने कहा कि जमशेदपुर नगर निगम जल्द बनेगा। इस दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। नगर विकास विभाग और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के बीच बैठकों का दौर जारी है। इंडस्ट्रियल टाउन और जमशेदपुर नगर निगम की सीमा निर्धारित करने की कवायद चल रही है। कई मामले हल किए जा चुके हैं। जमशेदपुर को जल्द ही नगर निगम का दर्जा मिल जाएगा। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल टाउन भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जमशेदपुर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मानगो अक्षेस को नगर निगम का दर्जा दिया गया है। अब वहां चुनाव कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसकी कवायद चल रही है। जल्द ही मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर पालिका के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

रांची में जल्द होगी बैठक

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि इंडस्ट्रियल टाउन के मामले में रांची में जल्द ही बैठक होगी। इस बैठक में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के अलावा, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष अधिकारी और पूर्वी सिंहभूम के प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में इंडस्ट्रियल टाउन और जमशेदपुर नगर निगम को लेकर मंथन किया जाएगा।