- सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंत्योदय और गाय आधारित अर्थव्यवस्था की बात कही

आगरा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी शॉर्ट फार्म का यूज करने लगे हैं। रविवार को मथुरा के वृंदावन में महामना गो ग्राम का भूमि पूजन पर वेटेरिनरी विवि पहुंचे सीएम ने कहा कि यूपी की औद्योगिक नीति सात 'एम' पर टिकी है। वह औद्योगिक नीति में मनुष्य, माल, मुद्रा, मशीनरी, मनी, मैनेजमेंट और प्रेरक शक्ति को साथ लेकर चलने की बात कहते हैं।

दीनदयाल प्रतिमा का अनावरण किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और गाय आधारित अर्थव्यवस्था की बात कही। उन्होंने बताया कि किस तरह एकात्म मानववाद और अंत्योदय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की बात कहता है। यही सही समय है जब पंडित जी के विचारों को समझा और उसे लागू किया जाए। इस मौके पर उन्होंने विवि में नए सत्र से कालेज आफ डेरी साइंस और कालेज आफ फिशरीज के शुरू किए जाने की घोषणा की। सीएम ने राज्यपाल राम नाइक के साथ परिसर में बने पार्क में लगी दीनदयाल की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पंडितजी आजादी के बाद उन कुछ लोगों में से एक थे, जिन्होंने भारत को भारत की दृष्टि से देखे जाने की वकालत की। उन्होंने खेती, पशुपालन और बागवानी को साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने ही कहा कि धर्मस्थल केवल पूजाघर नहीं है। यह सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के केंद्र होने चाहिए। उनकी औद्योगिक नीति सात 'एम' पर टिकी है। वह औद्योगिक नीति में मनुष्य, माल, मुद्रा, मशीनरी, मनी, मैनेजमेंट और प्रेरक शक्ति को साथ लेकर चलने की बात कहते थे। सीएम ने वेटेरिनरी विवि में कॉलेज ऑफ डेरी साइंस और कॉलेज आफ फिशरीज को अगले शिक्षा सत्र से शुरू करने की घोषणा की।

--सीएम की महत्वपूर्ण बातें---

- सरकार ने गो तस्करी रोकी, अब समाज संवर्धन करे

- हर किसान के पास दो दुधारू गाय की जताई जरूरत

- उन्नत किस्म का गोवंश पैदा करना सरकार का टारगेट

- पंचगव्य, गोबर, मूत्र पर अलग से शोध की जरूरत है

- हर जिले और विकास खंड में गोशाला विकसित केंद्र

योगी ने दिया गांव, गाय, गंगा का मंत्र

मथुरा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांव, गाय और गंगा को बचाए बिना राष्ट्र नहीं बच सकता है। सरकार ने बीते आठ महीने में गौ तस्करी को रोककर गो संरक्षण किया है। रविवार को यहां चैतन्य विहार में महामना गो ग्राम में हासानंद गोचर भूमि के पूजन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का 19 मिनट का उद्बोधन गाय और उसके संवर्धन पर ही केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि ब्रज गो चारण की अत्यंत समृद्ध भूमि रही है, पर हम नई नस्ल पैदा नहीं कर पाए। अब गायों को बचाने और उनके संवर्धन का नया काम यहीं से पूरे देश में फैलना चाहिए। सरकार ने इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है।

यमुना देख दुखी हुए योगी

सीएम योगी ने बताया कि दिल्ली से वृंदावन आते समय उन्होंने खुद देखा कि यमुना की कैसी दुर्दशा हो गई है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने अपनी संस्कृति और धरोहरों के साथ कैसा बर्ताव किया है।