GORAKHPUR: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत रूप से ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 3 से 6 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं भव्य आरती के साथ संपन्न हुआ। बुधवार को मां दुर्गा की द्वितीय शक्ति मां ब्रह्मचारणी की पूजा प्रात: 3 बजे मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी देवी देवताओं सहित मां दुर्गा के पूजन के साथ श्रीदुर्गा सप्तशती के पाठ से की गई। शाम 4 बजे मां दुर्गा की तृतीय शक्ति मां चंद्रघंटा का पाठ एवं भव्य आरती हुई। पूजन के साथ श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ मठ पुरोहित पं। रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व में डॉ। अरविंद्र चतुर्वेदी, डॉ। रोहित मिश्र, श्री पुरुषोत्तम चौबे आदि आचार्यगण एवं संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने सुबह 7 बजे तक किया। भव्य आरती मे प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष जर्नादन तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, महंत रविंद्रदास, अरुणेश शाही, पूर्व प्रधानाचार्य रामजन्म सिंह, अरुण कुमार अग्रवाल, लालजी सिंह, लक्ष्मण नारंग, बृजेशमणि मिश्र, ओम प्रकाश कर्मचन्दानी, शत्रुध्न सिंह समेत साधु-संत, संस्कृत विद्यालय के छात्र एवं भक्तगण उपस्थित रहे।