डेढ़ दशक बाद प्रदेश में सकारात्मक माहौल बना
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश की राजधानी में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की नकेल कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में साल भर के कार्यों की जानकारी लेने के दौरान योगी ने कहा कि डेढ़ दशक बाद प्रदेश में सकारात्मक माहौल बना है।
12 घंटे में लोगों को राहत मिलनी चाहिए
वरिष्ठ अधिकारियों से बोले कि वे जिलों में तहसील और ब्लाक मुख्यालयों पर जाकर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन तो करें हीं, जनता से सीधा संवाद भी बनाएं। संपूर्ण समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस में भाग लेकर लोगों की समस्याओं का हल सुनिश्चित कराएं। वह खुद भी संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेंगे। कहा कि अग्निकांड की घटनाओं में 12 घंटे में लोगों को राहत मिलनी चाहिए। पेंशन और छात्रवृत्तियों के चयन और वितरण में पारदर्शिता होनी चाहिए।IAS अनुराग के घर पहुंची CBI, परिजनों ने लगाया हत्यारोपियों को बचाने का आरोप
National News inextlive from India News Desk