PATNA (31 Oct : पटना का मौसम फिर थोड़ा तल्ख हो गया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री से पार पहुंचने के कारण बुधवार को धूप में गर्मी का अहसास किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 नवंबर के बाद ठंड में थोड़ी वृद्धि की संभावना है। बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि हवा में नमी की मात्रा 65 फीसद होने से रात में

ठंड महसूस किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पटना सहित प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में औसत एक डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव की संभावना है। दीपावली तक तापमान कमोबेश यही स्थिति रहने की संभावना है। राज्य में दीपावली तक आकाश साफ रहेगा। तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा।