- अधिकतम तापमान में आई भारी गिरावट, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़ा

- कोहरे ने पूरा दिन दिखाया अपना असर

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

क्रिसमस बीतने के बाद ठंड के तेवर भी बढ़ने लगे हैं। सोमवार की सुबह तो बह रही शीतलहर ने लोगों को हिलाकर रख दिया। आलम ये था कि घरों से 10 बजे के बाद भी निकलने वाले लोगों को सुबह सात या आठ बजने का ही एहसास हो रहा था क्योंकि पूरा दिन सूरज ने दर्शन ही नहीं दिया। ऊपर से कोहरे का असर ऐसा रहा कि लोगों को ट्रेन, फ्लाइट और हाईवे पर गाडि़यां चलाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक से लौटी ठंड के पीछे पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी बड़ा फैक्टर है। जिसका असर ये रहा कि सोमवार को अधिकतम 9.5 डिग्री यानि करीब दस डिग्री गिरकर 25.9 डिग्री सेल्सियस से 16.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

हवा ने बढ़ा दिया टेंशन

सोमवार को ठंड की वापसी से जहां हर कोई परेशान दिखा वहीं कोहरे का कहर भी खूब रहा। इस बारे में मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पाण्डेय का कहना है कि ये तो अभी शुरुआत कही जायेगी। क्योंकि यही वक्त ठंड के लिए सबसे बेहतरीन होता है। चूंकि पहाड़ों पर लगातार बर्फ गिर रही है और हवा का रुख पछुआ बना हुआ है। इसलिए शीतलहर का असर दिख रहा है और आने वाले एक दो दिनों में अधिकतम तापमान और तेजी से गिरेगा। वहीं बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और ठिठुरन और बढ़ेगी। प्रो पाण्डेय के मुताबिक आने वाले नये साल में ठंड अपने असली तेवर में होगी और लोग कांपने पर मजबूर होंगे। पहाड़ों की बर्फबारी का असर अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी से तो दिख रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं सोमवार को ये बढ़कर 14.01 डिग्री पर पहुंच गया। यानि करीब 3.01 डिग्री की बढ़ोत्तरी वहीं मौसम विभाग ने ठंड के बाद कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया है और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत यूपी के कई दूसरे प्रदेशों में भी कोहरे का कहर बढ़ने का अनुमान लगाया है।

ये है ठंड का हाल

डेट अधिकतम न्यूननम

26 दिसम्बर 16.4 14.01

25 दिसम्बर 25.9 11.0

24 दिसम्बर 23.8 10.2

23 दिसम्बर 23.2 10.6

22 दिसम्बर 22.6 10.7

नोट- सभी आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं।