पूरे झारखंड में असर
भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के डायरेक्टर बीके मंडल ने बताया कि पूरे झारखंड में 10 जनवरी को शीतलहर का असर रहेगा। शीतलहर की मुख्य वजह देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में होनेवाली बर्फबारी और उससे होकर आनेवाली बर्फीली हवाएं हैं। उन्होंने बताया कि पंद्रह जनवरी तक ठंड का असर रांची में रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच से आठ डिग्री के आसपास रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रांची का दिन का तापमान 23.6 डिग्री और रात का तापमान 7.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

कांके का तापमान एक डिग्री
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी ए वदूद ने बताया कि मंगलवार को कांके का न्यूनतम तापमान एक डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि मौसम विज्ञान के कांके स्थित ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन में दिन का तापमान 22.5 डिग्री और रात का 3.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। श्री वदूद ने बताया कि अभी तीन से चार दिनों तक रांची समेत कांके में शीतलहर का असर रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होनी शुरु हो जायेगी।