न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी, बन रही है शीतलहर की स्थिति

लगातार बढ़ रही है ठंड, अभी ऐसा ही बना रहेगा मौसमी मिजाज

VARANASI

नवंबर महीना समाप्ति की ओर है और ठंड की रफ्तार धीरे-धीर तेजी पकड़ने लगी है। सुबह और रात में सिहराने वाली ठंड अब दिन में भी लोगों को अपनी तासीर का एहसास कराने लगी है। सन-सन कर बह रही तेज पछुआ हवाएं शहर को शीतलहर की ओर जाने का इशारा कर रही है। इधर रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगर ऐसी ही स्थिति रही तो एक दो दिनों में बनारस में शीतलहर चलने लगेगी। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान ख्भ्.म् डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान क्क्.ख् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।

तेज चल रही है पछुआ

मौसम वैज्ञानिक प्रो। एसएन पांडेय बताते हैं कि पछुआ हवाओं ने शहर में शीतलहर की स्थिति पैदा कर दी है। बताया कि जिस हिसाब से न्यूनतम तापमान गिर रहा है उसके अनुसार दो दिन में ही पारा 9 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ जाएगा। इस स्थिति को शीतलहर कहा जाता है। विज्ञान के अनुसार सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने पर क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ जाता है, जो क्ब् डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। बनारस में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

गिरते तापमान पर एक नजर

डेट(नवंबर) अधिकतम न्यूनतम

ख्ख् ख्भ्.म् क्क्.ख्

ख्क् ख्म्.म् क्ख्.म्

ख्0 ख्9.म् क्7.फ्

क्9 ख्9.म् क्7.ब्

क्8 फ्क्.0 क्8.ख्

क्7 फ्0.0 क्8.ब्

क्म् ख्8.0 क्7.0

(डिग्री सेल्सियस)