नए साल में सर्दी के साथ कोहरे ने भी दी दस्तक

शीतलहर के कारण दिनभर ठिठुरते रहे लोग, अलाव बना सहारा

धूप की आंख मिचौली

सोमवार को दिनभर कोहरे की चादर लिपटी रही। साथ ही घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन भी रेंगते रहे। हालांकि, दोपहर को थोड़ी धूप जरूर निकली। लेकिन वह भी नाकाफी रही। शाम होते-होते एक बार फिर से कोहरा शुरू हो गया। वहीं, शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में जहां छह डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया। वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

 

अभी और पड़ेगा कोहरा

नए साल में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। मौमस वैज्ञानिक डॉ। सुभाष ने बताया कि अभी तीन चार दिन कोहरा यूं की पड़ता रहेगा। कोहरे के साथ सर्द हवाएं भी चलती रहेंगी।